आज हम आपको जून महीने की सात सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको इन गाड़ियों की जून 2020 में हुई बिक्री के बारे में बताएंगे। इसके साथ यह भी जानेंगे कि जून 2019 में इन कारों की कितनी बिक्री हुई थी। हम आपको जिन कारों के सेल्स के बारे में बताने जा रहे हैं उनमें Maruti Vitara Brezza, Hyundai Venue, Tata Nexon, Mahindra XUV 300, Ford Ecosport, Honda WRV और Mahindra TUV 300 शामिल हैं। ऐसे में अगर आप एक कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपकी बड़ी मदद कर सकती है। इससे आपको यह पता चलेगा कि क्या आपकी पसंद भी है देश की पसंद? डालते हैं एक नजर,