फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति स्विफ्ट 2022: नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल में मिलेंगे कई नए फीचर्स और अपडेट्स, जानें 5 बड़ी बातें

Thu, 20 May 2021 05:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Suzuki Swift - फोटो : Suzuki (For Reference Only)
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की हैचबैक कार Swift (स्विफ्ट) का नया मॉडल 2017 में लॉन्च होने के बाद से उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाले कारों में शामिल है। भारत में मारुति स्विफ्ट हैचबैक कार के मौजूदा मॉडल ने 4 साल पूरे कर लिए हैं और अब भी एक कामयाब कार है। अब कंपनी इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को अगले साल लॉन्च करने की तैयार में है। रिपोर्ट के मुताबिक ऑल-न्यू सुजुकी स्विफ्ट का ग्लोबल डेब्यू अगले साल जुलाई के आसपास होगा। नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं 2022 मारुति स्विफ्ट के बारे में 5 अहम बातें। 
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
हरटेक्ट प्लेटफॉर्म
मारुति सुजुकी की नई कारों की तरह ही न्यू जेनरेशन स्विफ्ट हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस कार के आर्किटेक्चर को डिजाइन करने के लिए अल्ट्रा और एडवांस्ड ज्यादा मजबूत स्टील का इस्तेमाल किया गया है। जिससे यह कार पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत होने के साथ ही हल्की भी होगी। कंपनी के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई कारें किसी भी दुर्घटना की स्थिति में अन्य कारों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित होगी। साथ ही यह बेहतर स्थिरता और नियंत्रण प्रदान करेगी। यह कार के ओवरऑल ड्राइविंग परफॉर्मेंस और माइलेज को बढ़ाने में भी मदद करता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Suzuki Swift Facelift - फोटो : Suzuki (For Reference Only)
क्या होंगे बदलाव
फिलहाल 2022 मारुति स्विफ्ट की कोई स्पाय तस्वीर सामने नहीं आई है। हालांकि, इस हैचबैक कार के डिजाइन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई स्विफ्ट मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी लुक वाली होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो नई 2022 मारुति स्विफ्ट में बड़ा रेडिएटर ग्रिल, नए डिजाइन वाले हेडलैंप और फ्रंट बंपर दिए गए हैं। इसमें नए अलॉय व्हील, बोल्ड शोल्डर क्रीज और नए ORVMs भी मिल सकते हैं। टेललैंप्स को भी अपडटेड किया गया है। हालांकि इस हैचबैक की साइज कमोबेश मौजूदा मॉडल के जितनी ही होने की संभावना है। 

4 of 6
Suzuki Swift - फोटो : Suzuki (For Reference Only)
जबरदस्त इंटीरियर
नई 2022 मारुति स्विफ्ट सबसे बड़ा बदलाव इसके इंटीरियर में देखने को मिलेगा। नई कार में कई सारे एक्सट्रा फीचर्स देखने को मिलेंगे। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अनुमान है कि नई स्विफ्ट में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एक बड़ा ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और हेड-अप डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही नए सीट अपहोल्सटरी, कलर्ड मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID),  क्रूज कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एड्जेस्टेबल फ्रंट और रियर हेडरेस्ट, हिल एसिस्ट स्टार्ट, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे कई शानदार फीचर्स मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
शानदार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
नई मारुति स्विफ्ट के इंजन स्पेसिफिकेसंश में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसमें पहले की तरह 1.2-लीटर K12 डुअल-जेट इंजन मिलेगा। यह इंजन 89 bhp का पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा नई कार में 12V की बजाय 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। इससे कार का माइलेज भी बढ़ेगा और साथ ही आनेवाले नए ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Suzuki Swift - फोटो : Suzuki (For Reference Only)
कीमत और लॉन्चिंग
यह मारुति स्विफ्ट हैचबैक कार की चौथी पीढ़ी होगी। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्चिंग की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक नई 2022 मारुति स्विफ्ट कार अगले साल जुलाई के महीने तक पेश की जा सकती है और 2022 की दूसरी छमाही में इसे लॉन्च किया जा सकता है। कार में ढेर सारे नए फीचर्स, अपडेट्स और नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के कारण इसकी कीमत में मौजूदा मॉडल की तुलना में करीब 40 हजार से 50 हजार रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है। बता दें कि इस समय मौजूदा मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 8.41 लाख रुपये तक जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें