फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होगी मारुति की यह सबसे पॉपुलर हैचबैक कार, 19 सालों में बनी देश की धड़कन

Sat, 06 Apr 2019 01:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Maruti Suzuki India - फोटो : सांकेतिक फोटो
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल हैचबैक कार प्रोडक्शन बंद कर दिया है। मारुति ने ऑल्टो 800 को बनाना बंद कर दिया है। ऑल्टो मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। वहीं मारुति इसके नए वर्जन को लगातार टेस्ट कर रही है और टेस्टिंग के दौरान कई तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं।
विज्ञापन

ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन बंद

2 of 8
maruti Suzuki Alto 800
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति ने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन रोक दिया है। वहीं मारुति ऑल्टो 1.0 लीटर इंजन का प्रोडक्शन जारी रखेगी। खबरें हैं कि 1 लीटर इंजन के साथ नए 1.0 लीटर इंजन के साथ जून के आखिर तक या जुलाई तक बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है।
 
विज्ञापन

साल 2000 में किया गया था लान्च

3 of 8
maruti Suzuzki Alto K10
मारुति सुजुकी ऑल्टो को साल 2000 में लान्च किया गया था और फरवरी 2008 में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं 12 सालों से ऑल्टो कार बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। लेकिन पिछले साल ऑल्टो की बादशाहत खत्म हो गई, जब मारुति की ही सेडान कार डिजायर ने ऑल्टो की सेल को चुनौती देते हुए नंबर वन का ताज हासिल कर लिया।
 

2010 में 15 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा छूआ

4 of 8
Suzuki Regina concept launch auto expo-2
हालांकि बावजूद इसके ऑल्टो का जादू आज भी कम नहीं हुआ है। ऑल्टो ने 2010 में 15 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा छू लिया था, जबकि 8 सालों में यह बढ़ कर 35 लाख यूनिट्स पहुंच चुका है। आज भी ऑल्टो 55 प्रतिशत लोगों की पहली कार होती है। वहीं ऑल्टो उस फेहरिस्त में शुमार हो गई है, जो लंबे समय तक बाजार में टिकी रही हैं।    
 
विज्ञापन

बंद होने के पीछे यह है वजह

5 of 8
2019 maruti alto-2
ऑल्टो को बंद करने के पीछे मुख्य वजह नए नियम हैं। अक्टूबर 2019 से लागू होने वाले नए सेफ्टी नियमों से भी इसे अपग्रेड करने में दिक्कतें आ रही थीं। साथ ही, अप्रैल 2020 से बीएस-6 इंजन अनिवार्य हो जाएंगे, यह नियम भी ऑल्टो के लिए बाधक बन रहा था।
 
विज्ञापन

800 सीसी इंजन 35 सालों से मारुति के साथ

6 of 8
2019 maruti alto-3
मारुति सुजुकी अक्टूबर 2012 से ऑल्टो 800 को बेच रही है, जबकि के10 के सेकंड जेनरेशन वर्जन को नवंबर 2014 में लान्च किया गया था। इससे पहले मारुति ने अपनी एमपीवी वैन ओमिनी का प्रोडक्शन भी बंद करने का ऐलान किया था। इसमें भी 800 सीसी का इंजन लगा होगा था। मारुति पहले ही मारुति 800 को बंद कर चुकी है। खास बात यह है कि 800 सीसी इंजन मारुति का सबसे भरोसेमंद और पुराना इंजन है, और 35 सालों से मारुति के साथ है।
 
विज्ञापन

कॉन्सैप्ट फ्यूचर-एस पर होगी बेस्ड

7 of 8
maruti-suzuki-concept-future-s-2
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई ऑल्टो की टक्कर रेनो क्विड से होगी और नई ऑल्टो का लुक माइक्रो एसयूवी जैसा होगा। इसे जून के आखिर या जुलाई के शुरू में लान्च किया जा सकता है। वहीं नेक्स्ट जेनरेशन ऑल्टो के कॉन्सैप्ट फ्यूचर-एस को 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। नई ऑल्टो में K10B सीरीज का पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो वैगन आर और सिलेरियो में आता है। ऑल्टो की कीमत 2.63 लाख से 3.90 लाख रुपये के बीच है।
 
विज्ञापन

ऑल्टो पर 42,500 रुपये का डिस्काउंट

8 of 8
maruti suzuki alto 800 india
कंपनी अप्रैल में ऑल्टो पर 42,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी 20 हजार के कंज्यूमर बैनिफिट्स, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 2500 रुपये का स्पेशल कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट नई ऑल्टो पर मिलेगा।    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें