Maruti Suzuki S Presso micro SUV
- फोटो : Social
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी माइक्रो SUV S-Presso को भारत में इसी महीने लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आपने S-Presso का कंसेप्ट मॉडल ऑटो एक्सपो 2018 में जरूर देखा होगा, लेकिन अब इसका फाइनल प्रोडक्शन मॉडल तैयार हो चुका है। संभावना है कि S-Presso की कीमत 4.50 लाख से 6.50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। सोर्स के मुताबिक, नई S-Presso में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह वही इंजन होगा जो इस समय मौजूदा ऑल्टो K10 को पावर देता है। यह इंजन 67 hp पावर और 90 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके अलावा इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर व पैसेंजर सीट बेल्ट वॉर्निंग, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसी फीचर्स मिलेंगे।