फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki S-Presso आज होगी लॉन्च, देखिए रियल तस्वीरें

Mon, 30 Sep 2019 10:43 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Jet wheels
नवरात्र के दूसरे दिन देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पहली माइक्रो एसयूवी S-Presso को आज लॉन्च करने जा रही है। हम लगातार आपको नई S-Presso के बारे में जानकारियां दे रहे हैं। माना जा रहा है कि इसे ऑल्टो K10 से ऊपर वाली पॉजिशन में रखा जायेगा।  लॉन्च से पहले इसकी कुछ फोटो लीक हो चुकी हैं  आइये देखते है हकीकत में कैसी दिखती है यह कार... 

यह भी पढ़े: Maruti S-Presso को टक्कर देने कल लॉन्च होगी नई Renault Kwid facelift, देखिए लीक हुईं तस्वीरें
यह भी पढ़े: 3.69 लाख में Maruti Suzuki S-Presso हुई लॉन्च, मिलेंगे 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

यह भी पढ़े: अगर आपके पास है इस साल से पहले की बाइक या कार, तो जल्द हो सकती है 'कबाड़'
विज्ञापन

संभावित कीमत

2 of 5
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Jet wheels
मारुति सुजुकी S-Presso की कंपनी संभावित कीमत 4 लाख रुपये के आस-पास रह सकती है जोकि 6 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जा सकती है। कंपनी इसकी बिक्री अरीना डीलरशिप के जरिए करेगी। भारत में यह कार एंट्री लेवल सेगमेंट की Kwid को कड़ी टक्कर देगी।आपको बता दें कि नई Kwid कल यानी 1 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रही है। देखना होगा दोनों कंपनियां किस कीमत में अपने-अपने मॉडल्स को लॉन्च करती है।  

यह भी पढ़े: Maruti S-Presso को टक्कर देने कल लॉन्च होगी नई Renault Kwid facelift, देखिए लीक हुईं तस्वीरें
यह भी पढ़े: 3.69 लाख में Maruti Suzuki S-Presso हुई लॉन्च, मिलेंगे 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

यह भी पढ़े: अगर आपके पास है इस साल से पहले की बाइक या कार, तो जल्द हो सकती है 'कबाड़'
विज्ञापन

कुल 9 वेरिएंट्स  मिलेंगे

3 of 5
Maruti Suzuki S-Presso details leaked - फोटो : INDIAN AUTOS BLOG
लीक हुई डिटेल्स के मुताबिक  मारुति सुजुकी की नई S-Presso में कुल 9 वेरिएंट्स  मिलेंगे, आइये डालते हैं एक नजर
 
Maruti S-Presso Std (O)
Maruti S-Presso Lxi
Maruti S-Presso Lxi (O)
Maruti S-Presso Vxi
Maruti S-Presso Vxo (O)
Maruti S-Presso Vxi+
Maruti S-Presso Vxi AGS
Maruti S-Presso Vxi(O) AGS
Maruti S-Presso Vxi+ AGS

इंजन और डायमेंशन

4 of 5
Maruti Suzuki New spresso interiors revealed - फोटो : carwale
नई S-Presso में BS-VI, K10B, 998CC का इंजन लगा है जो 50KW की पावर देता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और AMT की सुविधा मिलेगी। इस कार में पांच लोगों के बैठने की जगह दी गई है।  बात डायमेंशन की करें तो नई S-Presso की लंबाई  3665mm, चौड़ाई 1520mm, व्हीलबेस 2380mm और कर्ब वजन 1170 kg होगा। इसके अलावा इसकी उंचाई 1549mm (R13 टायर्स के साथ) और 1564mm (R14 टायर्स के साथ)है। नई S-Presso कंपनी के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है।

यह भी पढ़े: Maruti S-Presso को टक्कर देने कल लॉन्च होगी नई Renault Kwid facelift, देखिए लीक हुईं तस्वीरें
यह भी पढ़े: 3.69 लाख में Maruti Suzuki S-Presso हुई लॉन्च, मिलेंगे 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

यह भी पढ़े: अगर आपके पास है इस साल से पहले की बाइक या कार, तो जल्द हो सकती है 'कबाड़'
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर और फीचर्स

5 of 5
Maruti Suzuki New spresso interiors revealed - फोटो : carwale
बात इंटीरियर की करें तो नई S-Presso का केबिन कंपनी की मौजूदा गाड़ियों की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश होगा। जोकि सीधा यूथ को टारगेट करेगा। इसमें सेंटर्ड माउंटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मारुति स्मार्ट प्ले स्टूडियो, ब्लैक डैशबोर्ड और फैब्रिक सीटें देखने को मिलेंगी।  

यह भी पढ़े: Maruti S-Presso को टक्कर देने कल लॉन्च होगी नई Renault Kwid facelift, देखिए लीक हुईं तस्वीरें
यह भी पढ़े: 3.69 लाख में Maruti Suzuki S-Presso हुई लॉन्च, मिलेंगे 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

यह भी पढ़े: अगर आपके पास है इस साल से पहले की बाइक या कार, तो जल्द हो सकती है 'कबाड़'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें