कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी पहली मिनी एसयूवी S-Presso को भारत में लॉन्च किया है। और इसी कार के साथ मारुति ने एक नया सेगमेंट भी बना दिया। इसमें 4 वेरियंट मिलेंगे, जिनमें Standard, LXI, VXI, and VXI+ शामिल हैं। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 3.69 हजार रुपये से शुरू होती है। यह 6 कलर्स में उपलब्ध है। लेकिन अब कंपनी इसको CNG वेरिएंट में भी जल्द ही बाजार में जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है।