फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 777 रुपये में Suzuki दे रही है Access 125 या Gixxer को घर ले जाने का मौका

Sun, 06 Oct 2019 11:16 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pay Rs. 777 and take home Suzuki bike or scooter - फोटो : Social
फेस्टिव सीजन के इस मौके पर इन दिनों ऑटो बाजार में एक से बढ़कर एक ऑफर्स और डिस्काउंट के लाइन लगी हुई है। कोई भी कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए इस मौके को छोड़ना नहीं चाहती। इन दिनों बाजार में कम डाउनपेमेंट के कई ऑफर्स आपको देखने को मिल जायेंगे, दरअसल ये ऑफर्स ऐसे ग्राहकों को ज्यादा लुभाते हैं जो जिनके पास एक नई गाड़ी खरीदने के लिए डाउन पेमेंट पर्याप्त नहीं होती। सुजुकी मोटरसाईकिल इंडिया अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे ऑफर्स लेकर आई है।  
विज्ञापन

महज 777 रुपये देकर ले जाओ बाइक या स्कूटर

2 of 5
Pay just 777 rupees and take home Suzuki bike or scooter - फोटो : Social
दोस्तों एक नई बाइक या स्कूटर को खरीदने के लिए (EMI पर) डाउन पेमेंट भी ठीक-ठाक देनी पड़ती है, जैसे कम से कम 8000 रुपये या 10,000 रुपये जो कि बाइक की कीमत पर निर्भर करता है।  लेकिन सुजुकी आपको दे रही है महज 777 रुपये देकर एक नई बाइक या स्कूटर अपने घर ले जाने का मौका। साथ में 0 फीसदी प्रोसेसिंग फ़ीस का भी ग्राहकों का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

इन मॉडल्स पर हैं ऑफर्स

3 of 5
Pay just 777 rupees and take home Suzuki bike or scooter - फोटो : Amar Ujala
कम डाउनपेमेंट का ऑफर सुजुकी एक्सेस 125, Burgman125, जिक्सर और Intruder जैसी गाड़ियों पर आपको बता दें कि एक्सेस 125 अपने सेगमेंट का सबसे लोकप्रिय स्कूटर है जबकि बाइक सेगमेंट जिक्सर भी अपने सेगमेंट की कामयाब बाइक है।

अन्य ऑफर्स

4 of 5
Suzuki festive offer - फोटो : Amar Ujala
सरकारी कर्मचारियों और चुने हुए कॉर्पोरेट के लिए अलग से 3000 रुपये तक के फायदे भी दिये जा रहे हैं । इतना ही नहीं paytm से बुक करने पर 8500 रुपये तक के फायदे भी मिलेंगे। जबकि HDFC बैंक
 1500 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी मिकेगा ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 मारुति स्विफ्ट जितने का मौका

5 of 5
Win Maruti Suzuki Swift - फोटो : Social
सुजुकी मोटरसाइकिल की वेबसाइट के मुताबिक  कंपनी की बाइक या स्कूटर खरीदने पर आप 22 कैरट गोल्ड सोने का सिक्का (1, 3 और 5 ग्राम के 22 कैरेट सपने के सिक्के) सुजुकी एक्सेस 125, सुजुकी Intruder या फिर बंपर ईनाम के रूप में एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट (पेट्रोल मॉडल) जीत सकते हैं। कंपनी विजेता का चुनाव ड्रॉ के जरिए करेगी।  लेकिन यह ऑफर तमिलनाडु और पुडुचेरी को छोड़ पूरे भारत के लिए है। इस ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए आप सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें