देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुज़ुकी इंडिया) की अगली बड़ी लॉन्च S-Cross petrol (एस-क्रॉस पेट्रोल) है। कंपनी अपनी इस बहुप्रतीक्षित कार को 5 अगस्त को लॉन्च करने की तैयारी में है। मारुति ने इसके लिए पहले ही बुकिंग शुरू कर दी। इस कार को 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कराया जा सकता है। मारुति सुजुकी ने S-Cross पेट्रोल मॉडल को फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में पेश किया था। कार प्रेमियों को तब से ही इस कार का इंतजार है। एस-क्रॉस में हल्के हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5 लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा।
एस-क्रॉस कार सितंबर 2015 में लॉन्च किया गया था। यह कार अब तक सिर्फ डीजल इंजन के साथ आती थी। अब इसमें पहली बार पेट्रोल इंजन मिलेगा। मारुति सुजुकी सिर्फ पेट्रोल कार बनाने की अपनी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में मारुति को उम्मीद है कि 2020 S-Cross पेट्रोल ग्राहकों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत बना पाएगी। कंपनी 2020 Maruti Suzuki S-Cross Petrol (मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पेट्रोल) को 31 मार्च से पहले लॉन्च करने की तैयारी में थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई थी।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti S-Cross Petrol
- फोटो : For Representation Only
इंजन
मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल 3 वेरिएंट्स - Delta, Zeta और Alpha में लॉन्च की जाएगी। S-Cross में 1.5 लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ स्मार्ट हाइब्रिड भी मिलेगा, जो पहले से ही मारुति की दूसरी कारों जैसे कि Ciaz (सियाज), XL6 (एक्सएल6), Ertiga (एर्टिगा) और Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) में भी दी जाती है। यह इंजन 105 hp का पावर और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। हालांकि 1.3 लीटर BS4 डीजल इंजन 90 hp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था। इसके साथ ही S-Cross के BS4 डीजल इंजन मॉडल में मिलने वाले एंट्री-लेवल वेरियंट Sigma को बंद कर दिया गया है।
4 of 6
Maruti S-Cross SVHS Auto Expo
- फोटो : For Representation Only
स्मार्ट हाइब्रिड में मिलेगा ज्यादा माइलेज
मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन, टॉर्क असिस्ट फंक्शन, और इंजन आइडल स्टॉप / स्टार्ट फीचर शामिल है। यह ड्राइविंग के ओवरऑल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। टॉर्क असिस्ट एक्सट्रा पावर देकर एक्सेलेरेशन को बढ़ाता है, जबकि इंजन आइडल स्टार्ट / स्टॉप फीचर तेज बचाएगा। ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन काइनेटिक एनर्जी को बिजली में बदलता है, जो बैटरी को रिचार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti S-Cross Rear Auto Expo
- फोटो : For Representation Only
फीचर्स
2020 Maruti Suzuki S-Cross Petrol के टॉप वेरिएंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डीआरएल, LED टेललैम्प, ऑटो हेडलैंप लेवलिंग, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रूफ रेल्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर और लेदर सीट अपहोस्ट्री, स्टीयरिंग और डोर आर्मरेस्ट जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।
Maruti S-Cross Petrol
- फोटो : For Representation Only
कीमत और मुकाबला
मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल मॉडल की कीमत डीजल मॉडल की तुलना में कुछ ज्यादा रहने की संभावना है। एस-क्रॉस डीजल की कीमत 8.81 लाख से 11.44 लाख रुपये के बीच थी। इसलिए ऐसा अनुमान है कि एस-क्रॉस पेट्रोल मॉडल का दाम 9 लाख रुपये से ज्यादा हो सकता है। लॉन्च होने के बाद S-Cross पेट्रोल का भारतीय बाजार में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टॉस), Nissan Kicks (निसान किक्स) और Renault Duster (रेनॉ डस्टर) जैसी एसयूवी कारों से होगा।