फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti के 600 डीलरशिप फिर से खुले, नई कारों की होम डिलीवरी शुरू, डीलरों के लिए बनाए ये नियम

Wed, 06 May 2020 07:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (MSI) मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि उसने 600 डीलरशिप फिर से खोल दिए हैं, जो कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए लॉकडाउन के कारण बंद हो गए थे। कंपनी ने वाहनों की डिलीवरी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Team-BHP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑटोमोबाइल की दिग्गज कंपनी ने कहा कि उसने Covid-19 महामारी के बीच अपनी बिक्री के आउटलेट और वाहन खरीद के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (SoP) जारी की है। 
विज्ञापन

एमएसआई के कार्यकारी निदेशक, विपणन और बिक्री शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में हम देश भर में 600-डीलरशिप में कामकाज चालू करने में समर्थ हो गए हैं।" 

उन्होंने कहा कि डीलरों ने उन राज्यों में खोलने की अनुमति के लिए आवेदन किया है जहां ऐसी मंजूरी अनिवार्य है। 

कंपनी के देश के 1,960 शहरों और कस्बों में लगभग 3,080 डीलरशिप हैं। मारुति ने 474 एरिना आउटलेट, 80 नेक्सा डीलरशिप और 45 कमर्शियल वाहन बिक्री आउटलेट खोलने में कामयाबी हासिल की है।

श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी ने 55 यूनिट्स के साथ कारों की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। 

डीलरों के लिए नए नियम
मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि कोरोना वायरस संकट को देखते हुए उसने देशभर के डीलरों के लिए यह व्यापक एसओपी तैयार की है। कंपनी ने कहा कि नए एसओपी में ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी शोरूम में उच्चतम स्तर की साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। 

कंपनी के बयान के मुताबिक ग्राहक के शोरूम में घुसने से लेकर उसे वाहन की डिलिवरी तक के सभी पक्षों का ध्यान रखते हुए ये नियम बनाए गए हैं। यह सभी मानक प्रक्रियांए वैज्ञानिक अध्ययन पर आधारित हैं। 

कंपनी ने कहा कि इन एसओपी को लागू करके और स्थानीय राज्य सरकारों से मंजूरी लेने के बाद कंपनी ने अपने डीलर शोरूम खोलने शुरू कर दिए हैं। साथ ही ग्राहकों को कारों की आपूर्ति भी शुरू की है। 
विज्ञापन

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने कहा कि उनके सभी डीलर ज्यादा संपर्क में आने वाली सभी सतहों समेत अन्य स्थानों की उच्च स्तरीय साफ-सफाई और उन्हें कीटाणुमुक्त बनाना सुनिश्चित कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें