फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति की कारों पर मिल रही 95 हजार रुपये तक की छूट, पढ़िए हर मॉडल पर कितना है डिस्काउंट

Wed, 06 Mar 2019 06:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
maruti group cars
मारुति सुजुकी मार्च में अपनी कारों पर 95 हजार रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ये छूट मारुति के पुराने स्टॉक के साथ नए स्टॉक पर भी दिया जा रहा है। इन कारों में एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो से लेकर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा भी शामिल हैं। ये ऑफर पूरे देश में उपलब्ध हैं। जानिए किन कारों पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट...
 
विज्ञापन

मारुति ऑल्टो

2 of 9
Alto K10
मारुति ऑल्टो पर 73 हजार रुपये की छूट मिल रही है। यह छूट आल्टो के 2018 के मॉडल्स पर मिल रही है। इस छूट में 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी शामिल है।

वहीं 2019 के ऑल्टो के स्टॉक पर 30 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट के साथ 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी शामिल है।

वहीं ऑल्टो के10 के 2018 के मॉडल पर 27 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। वहीं 2019 के ऑल्टो के10 पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

वहीं 2018 ऑल्टो के10 एएमटी मॉडल पर 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 2019 के मॉडल पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट है। इसके अलावा 35 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी है। वहीं 2018 के मारुति ओमनी और इको पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं 2019 के मॉडल पर 5 हजार रुपये का डिस्काउंट है। इसके अलावा 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी शामिल है।
 
विज्ञापन

मारुति सिलेरियो

3 of 9
Maruti celerio]
कंपनी अपनी 2018 की सिलेरियो एएमटी और सीएनजी वैरियंट पर 38 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं मैनुअल 2018 के मॉडल पर 33 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि 2019 के सीएनजी-एएमटी मॉडल पर 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, पेट्रोल मैनुअल पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

मारुति स्विफ्ट

4 of 9
2018 Maruti Suzuki Swift,
2018 के मारुति स्विफ्ट मॉडल पर 64 हहजार रुपये का कुल डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 36 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार का एक्सचेंज बोनस, 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट है। वहीं 2019 पेट्रोल स्विफ्ट पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

2018 की स्विफ्ट ड़ीजल पर 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 3 हजार रुपये का कारपोरेट बोनस है।

जबकि 2019 के मॉडल पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

मारुति स्विफ्ट डिजायर

5 of 9
Maruti Suzuki Dzire and Renault Kwid
2018 के स्विफ्ट डिजायर पर 68 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस, 3 हजार रुपये कारपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
2019 के मॉडल पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन

मारुति विटारा ब्रेजा

6 of 9
विटारा ब्रेजा - फोटो : भास्कर सिंह
नेक्सा शोरूम पर मिलने वाली विटारा ब्रेजा के 2018 के मॉडल्स पर 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस है। वहीं 2019 के मॉडल पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन

मारुति इग्निस

7 of 9
Maruti Suzuki Ignis 2019 Facelift-1
मारुति इग्निस की बात करें, तो 2018 के मॉडल पर 45 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट है, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार का कारपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। 2018 के एएमटी मॉडल पर 50 हजार का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। 2019 के एएमटी मॉडल पर 15 हजार का कैश डिस्काउंट मिल रहा है  
 

मारुति सुजुकी बलेनो

8 of 9
2019 Maruti Baleno Facelift Launch
2018 के बलेनो मॉडल पर 15 हजार का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं 2019 की बलेनो पर 3 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट है।   
 
विज्ञापन

मारुति सियाज

9 of 9
New Maruti Ciaz Diesel Engine
2018 की सियाज पर 95 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 60 हजार कैश, 25 हजार एक्सचेंज बोनस, और 10 हजार का कारपोरेट बोनस शामिल है। 2019 की सियाज मैनुअल के सिग्मा, डेल्टा और जीटा वैरियंट्स पर 10 हजार का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं 2019 की सियाज ऑटोमैटिक पर कोई डिस्काउंट नहीं है।
 
जबकि 2018 की सियाज ऑटो और मैनुअल पर 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। 2019 की सियाज पर 15 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें