अगर आप पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों से अलग एक बेहतर फीचर वाली सीएनजी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल इस अगस्त देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी कई सीएनजी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है, जहां आप 55,000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। मारुति की इन कारों में Alto, S-Presso, Celerio से लेकर WagonR और EECO तक शामिल हैं। आज हम आपको इन पांच सीएनजी कारों पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Maruti suzuki
इन 5 सीएनजी गाड़ियों पर मिल रहा है डिस्काउंट
Alto: 36,000 रुपये तक की बचत होगी
S-Presso: 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है
Celerio: 55,000 रुपये तक की छूट मिल रही है
WagonR: 33,000 रुपये तक का फायदा होगा
EECO: 33,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है
यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग डीलरशिप्स पर बदल सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक
- फोटो : PTI
CNG कारों में होती है बंपर बचत
सीएनजी कारें कीमत में तो सस्ती होती ही हैं, इसके साथ ही इनमें बचत भी ज्यादा होता है। दरअसल सीएनजी वाहन पर एक किलोमीटर का खर्च करीब 1.5 रुपये आता है, जो डीजल और पेट्रोल के मुकाबले लगभग आधा है।
4 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
CNG कारों की बढ़ी मांग
कोरोना काल में CNG कारों की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। लॉकडाउन के बाद एक ट्रेंड जो देखने को मिल रहा है उसके मुताबिक ग्राहक सीएनजी कारों को खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में सीएनजी कारों की बिक्री और भी ज्यादा होने वाली है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि वित्तवर्ष 2021 में मारुति की सीएनजी कारों की बिक्री में 36 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान कंपनी CNG कारों के 144,000 यूनिट्स की बिक्री कर सकती है।