फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति की इस फैमिली कार पर 52000 रुपये का मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर

Wed, 05 Aug 2020 10:07 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki
अगर आप पांच लाख रुपये से कम कीमत में एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल अगस्त महीने में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इसी कड़ी में S-Presso भी शामिल है, जिसकी खरीद पर आप 52,000 रुपये तक की भी बचत कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से इस मिनी एसयूवी पर कंज्यूमर डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और स्पेशल ऑफर तक दिया जा रहा है। यह एक फैमिली साइज कार है, जिसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपये है। इस कार में एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं। आज हम आपको इस पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Social

Maruti Suzuki S-Presso पर क्या है ऑफर?


मारुति की मिनी एसयूवी S-Presso को अगस्त महीने में खरीदने पर आपको कुल 52,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर में ग्राहकों को इस कार पर 25,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, इस कार पर आपको 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके अलावा इस मिनी एसयूवी पर स्पेशल ऑफर में आप 7000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Suzuki Mini SUV S-PRESSO - फोटो : Social

परफॉर्मेंस


Maruti Suzuki S-Presso में BS6 कंप्लाइंट वाला 998 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका K10B पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। वहीं, 3500 आरपीएम पर यह 90 Nm का टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
 

4 of 5
Maruti Suzuki S-Presso Review - फोटो : Copyright Amar Ujala

डायमेंशन


Maruti Suzuki S-Presso का व्हीलबेस 2380 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 184 मिलीमीटर है। इस मिनी एसयूवी की लंबाई 3565 मिलीमीटर, चौड़ाई 1520 मिलीमीटर, ऊंचाई 1549 मिलीमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki S-Presso launched - फोटो : Amar Ujala

ब्रेकिंग


Maruti Suzuki S-Presso के फ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।


सस्पेंशन


Maruti Suzuki S-Presso के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ MacPherson strut दिया गया है। वहीं, इसके रियर में Torsion Beam के साथ क्वाइल स्प्रिंग दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें