फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में Maruti की बिक्री 1 फीसदी घटी, Alto और Wagon R की बिक्री 11 फीसदी बढ़ी

Mon, 02 Mar 2020 11:52 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
New Wagon R
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) (एमएसआई) की फरवरी में बिक्री 1.1 फीसदी घटकर 1,47,110 यूनिट्स रह गई। जबकि एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 1,48,682 वाहन बेचे थे। 
विज्ञापन

2 of 7
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki India ने एक बयान में कहा कि फरवरी, 2020 में उसकी घरेलू बिक्री 1.6 प्रतिशत घटकर 1,36,849 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 1,39,100 यूनिट्स रही थी। 
विज्ञापन

3 of 7
New Alto
समीक्षाधीन महीने में कंपनी की छोटी कारों  Alto (आल्टो) और Wagon-R (वैगन आर) की बिक्री 11.1 फीसदी बढ़कर 27,499 यूनिट्स पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान महीने में 24,751 इकाई थी। 

4 of 7
Maruti suzuki baleno
वहीं Compact Segment (कॉम्पैक्ट श्रेणी) में Swift (स्विफ्ट), Celerio (सेलेरियो), Ignis (इग्निस), Baleno (बलेनो) और Dzire (डिजायर) की बिक्री 3.9 फीसदी घटकर 69,828 यूनिट्स रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 72,678 यूनिट्स रही थी। 
विज्ञापन

5 of 7
Maruti suzuki Ciaz Facelift
Mid Size Segment (मध्यम वाहन श्रेणी) में कंपनी की Ciaz (सियाज) कार की बिक्री घटकर 2,544 यूनिट्स रही, जो फरवरी, 2019 में 3,084 यूनिट्स रही थी। 
विज्ञापन

6 of 7
Maruti Vitara Brezza 2020 Auto Expo - फोटो : Amar Ujala
हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के Utility Vehicles (यूटिलिटी वाहनों) Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा), S-Cross (एस-क्रॉस) और Ertiga (एर्टिगा) की बिक्री 3.5 फीसदी बढ़कर 22,604 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 21,834 इकाई रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
S-cross
फरवरी में कंपनी का निर्यात 7.1 फीसदी बढ़कर 10,261 यूनिट्स पर पहुंच गया। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 9,582 वाहनों का निर्यात किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें