फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में लॉन्च होगी Hyundai Aura सेडान, मिलेगा Hyundai Venue वाला टर्बो पेट्रोल इंजन

Tue, 26 Nov 2019 01:13 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai RD Centre - फोटो : Social Media
देश की दूसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै मोटर्स ने एलान किया है कि वह अपनी सेडान कार को अगले महीने लॉन्च करेगी। नई कार का नाम Hyundai Aura होगा। साथ ही यह नई कार सब-4 मीटर सेडान कार होगी। इस कार मुकाबला होंडा अमेज, मारुति डिजायर से होगा।
 
विज्ञापन

19 दिसंबर को लॉन्चिंग

2 of 5
Hyundai Aura - फोटो : Social Media
ह्यूंदै अपनी इस कार Hyundai Aura को अगले महीने 19 दिसंबर को लॉन्च करेगी। वहीं वहीं इसे तीन इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह भी खबरें हैं कि कंपनी अपनी मौजूदा सब-4 मीटर सेडान कार Hyundai Xcent को बंद नहीं करेगी और इसे भी उसी के साथ बेचा जाएगा। कंपनी पहले ही अपनी दो कॉम्पैक्ट हैचबैक Grand i10 और Grand i10 Nios को साथ-साथ बेचती है। खबरें है कि ह्यूंदै कॉमर्शियल खरीदारों जैसे टैक्सी ऑपरेटर्स के लिए एक्सेंट के लो वेरियंट्स बनाती रहेगी।
 
विज्ञापन

मिलेंगे तीन इंजन

3 of 5
Hyundai Aura BS6 Engine - फोटो : Hyundai
रिपोर्ट्स के मुताबिक Hyundai Aura में बीएस6 मानक वाला इंजन मिलेगा, जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल होगा। कंपनी इस कार में Grand i10 Nios का 1.2 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन लगाएगी। वहीं इस कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है, जो संभवतया 100 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क देगा। यही इंजन ह्यूंदै वेन्यू में भी दिया गया है।
Engine  Petrol  Petrol  (Turbocharged) Diesel 
Cubical Capacity 1.2 Kappa Dual VTVT 1.0 Turbo GDi 1.2 U2 CRDi
Power  83PS 100PS 75PS
Torque  113Nm 172Nm 190Nm
Transmission  5-Speed MT/ AMT 5-Speed MT 5-Speed MT/AMT
Emission Compliance BS VI BS VI BS VI

वायरलेस फोन चार्जर का फीचर

4 of 5
hyundai xcent
वहीं यह भी खबरें हैं कि Hyundai Aura में 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन नहीं दिया जाएगा, बल्कि इसमें 5-स्पीड एएमटी और मैनुअल गियर बॉक्स दिया जाएगा। ह्यूंदै की सब-4मीटर एसयटूवी वेन्यू में 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलता है। कंपनी इस कार में डुअल टोन इंटीरियर, वायरलेस फोन चार्जर और 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो के बाद शुरू होगी बिक्री

5 of 5
hyundi grand i10 nios launched - फोटो : Amar Ujala
खबरों के मुताबिक Hyundai Aura से 19 दिसंबर को पर्दा उठाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी 2020 के ऑटो एक्सपो में शोकेस होने के बाद इसकी बिक्री शुरू की जाएगी। साथ ही कंपनी इसकी कीमत छह से नौ लाख रुपये के बीच रख सकती है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज, फॉक्सवैगन एमियो और टाटा टिगोर से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें