फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki की इन 13 कारों पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, करें 59000 रुपये तक की बचत

Sun, 09 Aug 2020 01:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Maruti Swift
लॉकडाउन के दौरान कार की बिक्री बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए लुभाने और बिक्री को पटरी पर लाने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं। भारत में अनलॉक का तीसरा चरण चल रहा है। चरणबद्ध तरीके से अनलॉक के जरिए रियायतें दी जा रही हैं और अर्थव्यवस्था को सामान्य करने की कोशिश हो रही है। बाजार में बिक्री में तेजी लाने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों के लिए अपने वाहनों पर डिस्काउंट और फायदों की पेशकश कर रही हैं। Maruti Suzuki अगस्त 2020 में नई कार की खरीद पर 59,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने संक्रमण से बचाव के लिए अपने शोरूम और डीलरशिप के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस निर्देशों में स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखने की आवश्यक निर्देश हैं। यहां जानिए मारुति की किन कारों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 10
Maruti Alto 800
Maruti Suzuki Alto 800
मारुति सुजुकी अपनी एंट्री लेवल कार Maruti Suzuki Alto 800 (मारुति सुजुकी अल्टो 800) के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर 36,000 रुपये तक के बेनिफिट्स और डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के तहत 18 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 10
Maruti celerio
Maruti Celerio 
मारुति अपनै हैचबैक कार Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। सेलेरियो के पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट पर एक जैसा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इस ऑफर के तहत 30,000 हजार का कैश डिस्काउंट, 20,000 का एक्सचेंज ऑफर और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। Celerio BS6 का सीएनजी वेरिएंट लॉकडाउन के दौरान लॉन्च किया गया था इसे S-CNG के नाम से जाना जाता है और यह प्राइवेट और टैक्स ऑपरेटर्स दोनों के लिए उपलब्ध है। 

4 of 10
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
Maruti S Presso
मारुति अपनी माइक्रो-एसयूवी S Presso (एस प्रेसो) पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। अगस्त में इस कार को खरीदने पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्कांउंट का ऑफर मिल रहा है। 
विज्ञापन

5 of 10
Maruti Wagon R
Maruti Wagon R 
मारुति अपनी 5-सीटर हैचबैक कार Wagon R (वैगन आर) को अगस्त के महीने में खरीदने पर 33,000 रुपये डिस्काउंट दे रही है। कार पर मिलने वाले ऑफर के तहत 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 10
Maruti Swift BS6
Maruti Swift
कंपनी अपनी प्रीमियम एंट्री लेवल हैचबैक कार Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) कार के पेट्रोल वेरिएंट पर 35,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस ऑफर के तहत 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

7 of 10
2020 Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti DZire
कंपनी की लोकप्रिय कार Maruti Suzuki DZire (मारुति सुजुकी डिजायर) पेट्रोल फेसलिफ्ट पर अगस्त के महीने में 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने स्विफ्ट, डिजायर, इग्निस और सियाज पर CNG विकल्प पेश करने की योजना के साथ अपने CNG पोर्टफोलियो को अपडेट करने की भी योजना बनाई है। 

8 of 10
Maruti Vitara Brezza 2020
Maruti Vitara Brezza 
मारुति अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा) पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दे रही है। लेकिन ग्राहक इस मॉडल पर 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का फायदा उठा सकते हैं। 

9 of 10
Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Ertiga 
मारुति अपनी लोकप्रिय एमपीवी Ertiga (अर्टिगा) के सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट पर छूट दी जा रही है। अगस्त के महीने में खरीदने पर इस कार पर 5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन

10 of 10
BS6 Maruti Suzuki Dzire Tour S CNG
इन मॉडल्स पर भी छूट
Maruti Tour मॉडल्स कमर्शियल वाहन / टैक्सी सेगमेंट के लिए पेश किए जाते हैं। कंपनी के ये मॉडल्स पर भी छूट मिल रही है। Maruti Tour H1 (Alto), मारुति टूर एच 1 (ऑल्टो) पर कंपनी 39,000 रुपये के बेनिफिट्स दे रही है। Tour H2 (Celerio), टूर एच 2 (सेलेरियो) पर 59,000 रुपये के फायदा दिए जा रहा हैं। Tour V (Eeco), टूर वी (ईको) पर कंपनी 36,000 रुपये के बेनिफिट्स दे रही है। वहीं Tour M (Ertiga), टूर एम (एर्टिगा) पर 49,000 रुपये और Dzire Tour (डिजायर टूर) पर 51,000 रुपये के बेनिफिट्स दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें