अप्रैल 2018 का महिना ऑटो सेक्टर के लिए बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ। लगभग सभी कार निर्माता कंपनियों की बिक्री में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अप्रैल का महीना मारुति सुजुकी के लिए भी बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ। पिछले महीने कंपनी की कुल बिक्री में 19.6 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। आंकड़ों पर नजर डालें तो जहां अप्रैल 2019 में कंपनी ने कुल 1,31,385 कारें बेचीं तो वहीँ बीते साल अप्रैल में यह आंकड़ा 1,63,434 कारों की बिक्री का रहा था। यहां हम आपको कंपनी उन 3 कारों के बारे में बता रहे हैं जिनका जादू अप्रैल महीने में नहीं चल पाया।