फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki की इन 3 कारों का जादू नहीं चला, अप्रैल में गिर गई इतनी बिक्री

Sun, 12 May 2019 10:12 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Maruti Suzuki
अप्रैल 2018 का महिना ऑटो सेक्टर के लिए बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ। लगभग सभी कार निर्माता कंपनियों की बिक्री में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अप्रैल का महीना मारुति सुजुकी के लिए भी बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ। पिछले महीने कंपनी की कुल बिक्री में 19.6 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। आंकड़ों पर नजर डालें तो जहां अप्रैल 2019 में कंपनी ने कुल 1,31,385 कारें बेचीं तो वहीँ बीते साल अप्रैल में यह आंकड़ा 1,63,434 कारों की बिक्री का रहा था। यहां हम आपको कंपनी उन 3 कारों के बारे में बता रहे हैं जिनका जादू अप्रैल महीने में नहीं चल पाया।
विज्ञापन

Maruti Suzuki Baleno

2 of 4
2019 Maruti Baleno Facelift Front
अपने स्टाइलिश लुक्स और फीचर्स के दम पर ग्राहकों को अपना दीवाना बनाने वालीं बलेनो इस बार अपना जादू नहीं चला पाई। पिछले महीने कंपनी ने इस कार की 17,355 यूनिट्स बेची जबकि पिछले साल अप्रैल के महीने में कंपनी ने इसकी 20,412 यूनिट्स बेचीं। यानी पिछले साल की तुलना इस बार इसकी बिक्री में 15 फीसदी की गिरावट आई है। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय कंपनी ने बलेनो में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किये थे।
 
विज्ञापन

Maruti Suzuki Swift

3 of 4
2018 Maruti Suzuki Swift,
Maruti Suzuki Swift  आज भी काफी लोगों की पसंदीदा कार बनी हुई है। लेकिन बिक्री के मामले में यह कार  पिछले महीने गिकुछ खास धमाल नहीं कर पाई। अप्रैल 2018 में कंपनी ने जहां इसकी 22,776 कारों की बिक्री की थी तो वही पिछले महीने इस कार की सिर्फ 15,776 यूनिट्स ही बिक सकी।
 
विज्ञापन

Maruti Suzuki Dzire

4 of 4
Maruti Suzuki Dzire and Renault Kwid
फैमिली क्लास को हमेशा से लुभाने वाली डिजायर की चमक पिछले महीने फीकी पड़ गई। कंपनी ने अप्रैल 2019 इस कार की 18,544 यूनिट्स की बिक्री की जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 25,935 कारों की बिक्री का रह था। होंडा की नई अमेज के आने से भी इस सेगमेंट में मुकाबला काफी तगड़ा हो चुका है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें