Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की प्रीमियम हैचबैक कार Baleno (बलेनो) को मार्च 2016 में जापान में लॉन्च किया गया था। यह पहली और एकमात्र कार है जिसे सुजुकी भारत से जापान में आयात करती है। इसके अलावा यह बलेनो का पुराना वर्जन है, फेसलिफ्ट मॉडल नहीं है, जिसे जापानी कार बाजार में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Suzuki Baleno Zeta
हालांकि, यह छोटी कार जापानी कार ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब नहीं हो पाई। गौरतलब है कि जापान में अन्य सुजुकी मॉडल 4WD सिस्टम के साथ पेश किए गए हैं, वहीं बलेनो में यह फीचर नहीं है। यहां तक कि माइल्ड-हाइब्रिड और फुल-हाइब्रिड सिस्टम के विकल्प भी जापानी ग्राहकों को नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti suzuki baleno
इंजन
मारुति बलेनो को सिर्फ K12C 1.2-लीटर डुअलजेट 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था। यह इंजन जो 91 PS का पावर और 118 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और इसमें CVT ट्रांसमिशन मिलता है। जापान में छोटी कार के लॉन्च के तुरंत बाद, सुजुकी ने K10C 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन को बलेनो के इंजन विकल्पों में जोड़ा। यह इंजन 102 PS का पावर और 150 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और 6-स्पीड AT ट्रांसमिशन मिलता है।
4 of 6
2019 New Maruti suzuki Baleno Facelift Price
माइलेज
इस हैचबैक में JC08 टेस्ट साइकिल के आधार पर डुअलजेट वर्जन में 24.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज और बूस्टरजेट वर्जन में 19.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki BALENO RS
- फोटो : Social
फीचर्स
इस हैचबैक कार में HID हेडलाइट्स, LED टेललाइट्स, हीटेड फ्रंट सीट्स, रडार ब्रेक सपोर्ट कॉलिजन-मिटिगेटिंग सिस्टम, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत
जापान में सुजुकी बलेनो की कीमत डुअलजेट वर्जन के लिए जेपीवाई 15,73,000 (11.08 लाख रुपये) और बूस्टरजेट वर्जन के लिए जेपीवाई 17,60,000 (12.39 लाख रुपये) है।