फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki ने लॉन्च की नई BSVI Ertiga, प्रदूषण में आएगी भारी कमी

Thu, 08 Aug 2019 03:36 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Maruti Suzuki BSVI Ertiga - फोटो : Amar Ujala
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए अब 3rd जनरेशन अर्टिगा को BSVI इंजन में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि मारुति ने 7 महीने पहले ही नेक्स्ट जेन अर्टिगा पेट्रोल को लॉन्च किया था। इस समय भारत में कंपनी की Alto, WagonR, Swift, Baleno और Dzire जैसी गाड़ियां BSVI इंजन में आती हैं।
विज्ञापन

BSIV फ्यूल से भी चलेगी

2 of 3
Next Gen Ertiga
BSVI इंजन में आने वाली मारुति सुजुकी की अर्टिगा छठी कार है। BSVI इंजन में आने की वजह से अब अर्टिगा में  नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) उत्सर्जन में लगभग 25 फीसदी  की भारी कमी आएगी। आपको बता दें कि BSVI वाहन BSIV पेट्रोल पर भी चल सकते हैं। ऐसे में गाड़ी चलाने वालों को कोई दिक्कत नहीं होगी। वैसे धीरे-धीरे देश में BSVI फ्यूल आ रहा है लेकिन इसमें अभी थोड़ा समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

BSIV अर्टिगा की कीमत

3 of 3
Maruti Suzuki Ertiga 2019 Rear
BSVI नेक्स्ट जेन अर्टिगा पेट्रोल की कीमत 7,54,689 लाख रुपये से शुरू से शुरू होती है। ये कीमत दिल्ली में एक्स-शो रूम है। इंजन की बात करें तो इसमें K15B 1.5 पेट्रोल इंजन लगा है जो 104PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। अर्टिगा को कंपनी ने अपने लेटेस्ट Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया है जोकि वजन में हल्का होने के साथ-साथ काफी मजबूत भी है।
  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें