Upcoming 2020 Honda City back
वहीं इसमें बीएस-6 मानकों वाला नया इंजन होगा, जो हाईब्रिड सिस्टम से लैस होगा। वर्तमान होंडा सिटी में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6,600 आरपीएम पर 119 पीएस की पीक पॉवर और 4,600 आरपीएम पर 145 एनएम का टॉर्क दिया गया है। सिटी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसकी टॉप स्पीड 182 किमी प्रति घंटा है। जबकि सिटी का 1.5 लीटर डीजल इंजन में 6 स्पीड मैनुअल ट्रासंमिशन आता है, जो 100 पीएस की पॉवर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। होंडा सिटी की लंबाई 4,440 एमएम, चौड़ाई 1485 एमएम और ऊंचाई 1695 एमएम है। जबकि इसका व्हीलबेस 2550 एमएम दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165एमएम और कर्ब वेट 1085 किग्रा है। होंडा सिटी पेट्रोल और डीजल मैनुअल ट्रांसमिशन में आती है।