फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदें Toyota Glanza कार, 5 साल बाद वापस मिलेगी आधे से ज्यादा रकम, पढ़ें क्या है ऑफर

Tue, 11 Jun 2019 12:55 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Toyota Glanza Banner - फोटो : Toyota
टोयोटा ने अपनी मोस्ट अवेटेड प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा को लांच कर दिया है। ग्लैंजा की खास बात यह है कि यह मारुति बलेनो का रीबैज वर्जन है, जिस पर टोयोटा ने केवल अपना बैज लगाया हुआ है। लेकिन यह बलेनो से तकरीबन 72 हजार रुपये सस्ती है। वहीं कंपनी इस कार पर 68 प्रतिशत वापस मिल जाएगा।  
 
विज्ञापन

शुरुआती DuelJet 1.2 की कीमत 7.21 लाख रुपये

2 of 6
Glanza Price - फोटो : Google
टोयोटा ग्लैंजा को केवल चार वेरियंट के साथ बेच रही है, जिसमें शुरुआती DuelJet 1.2 की कीमत 7.21 लाख रुपये से शुरू है, वहीं बलेनो के इसी वेरियंट Zeta MT की कीमत 7.93 लाख रुपये है। जबकि ग्लैंजा के टॉप वेरियंट की कीमत 8.90 लाख रुपये है।
 
विज्ञापन

3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी भी

3 of 6
Toyota Glanza - फोटो : google
वहीं ग्लैंजा पर टोयोटा 3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी भी ऑफर कर रही है। वहीं मारुति नेक्सा से बेचे जाने वाली बलेनो पर 2 साल या 40 हजार किमी की वारंटी मिल रही है। साथ ही, टोयोटा ग्लैंजा पर अतिरिक्त 2.2 लाख किमी या 5 साल की ट्रू एक्सटेंड वारंटी भी मिलेगी। साथ ही, ग्लैजा पर 7 साल का टोयोटा टाइमलेस वारंटी पैकेज भी लिया जा सकता है।
 

68 प्रतिशत की रीसेल वेल्यू

4 of 6
Toyota 68% offer - फोटो : Toyota
सबसे खास बात यह है कि टोयोटा अपनी हैचबैक ग्लैंजा पर 68 प्रतिशत की रीसेल वेल्यू दे रही है। टोयोटा अपनी सभी कारों पर 68 प्रतिशत रीसेल वेल्यू ऑफर देती है। इसके तहत अगर आपके पास टोयोटा की गाड़ी है, तो आपके 5 साल तक गाड़ी चलाने के बाद 68 प्रतिशत पैसा वापस मिल जाएगा। हालांकि इस पर कुछ नियम और शर्तें भी लागू हैं।
 
विज्ञापन

5 साल बाद 4.90 लाख रुपये वापस!

5 of 6
Toyota 68% offer-1 - फोटो : Toyota
इस प्लान के तहत अगर आप टोयोटा ग्लैंजा का शुरुआती वेरियंट 7.21 लाख रुपये में खरीदते हैं, और आप 5 साल बाद ग्लैंजा बेचते हैं, तो कार बेचने पर आपको 4.90 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे। हालांकि यह ऑफर व्हीकल के मॉडल, परचेज या रीसेल लोकेशन पर निर्भर करता है। इसके अलावा मार्केट प्राइस, रजिस्ट्रेशन ईयर, कुल किमी, कार कंडीशन, इंश्योरेंस वैलिडिटी पर निर्भर करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट हाइब्रिड का माइलेज 23.87 किमी प्रति लीटर

6 of 6
Glanza - फोटो : Google
नई Glanza BS6 पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें पहला 1.2-लीटर, K12B इंजन लगा है, जो 83एचपी की पावर और 113एनएम का टॉर्क देता है। जबकि दूसरा 1.2 लीटर K12C DualJet  इंजन माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है। यह इंजन 90 एचपी की पावर और 113 एनएम का टार्क पैदा करता है। Glanza 5-स्पीड मैनुअल और CVT के साथ आएगी। माइलेज की बात करें तो Glanza K12B पेट्रोल-MT 21.01 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। जबकि K12C स्मार्ट हाइब्रिड का माइलेज 23.87 किमी प्रति लीटर का है। जबकि CVT वर्जन 19.56 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। माइलेज के मामले में यह मारुति सुजुकी बलेनो के समान हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें