फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग में लोगों को आ रही कई परेशानियां, हेल्पलाइन नंबर पर नहीं मिल रहा जवाब

Tue, 22 Dec 2020 01:11 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Number Plates - फोटो : iStock
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टीकर लगवाने में लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल लोगों की शिकायत है कि वेब पोर्टल ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है। इसके अलावा लोगों की यह भी शिकायत है कि प्रशासन की तरफ से जो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए उस पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

लोगों की शिकायत है कि बुकिंग करने के दौरान कई बार बेवसाइट स्लो हो जा रही है। वहीं, कई बार आखिरी स्टेप पर जाकर वेबसाइट क्रैश हो जा रहा है। इसके अलावा लोगों की यह भी शिकायत है कि बुकिंग की तारीख मिलने के बाद एसएसआरपी लगवाने वाले समय का स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है। बता दें कि इससे पहले पोर्टल पर बुकिंग के दौरान आ रही परेशानियों के चलते ही प्रशासन ने बुकिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Road Traffic - फोटो : Unsplash
इससे पहले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टीकर को लेकर प्रशासन ने और भी ज्यादा सख्ती बढ़ा दी है। दरअसल सोमवार से परिवहन विभाग बाहर के राज्यों से दिल्ली में आने वाले उन सभी वाहनों पर कार्रवाई कर रहा है, जिनमें एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर नहीं लगे हैं। 

परिवहन विभाग के मुताबिक वाहनों पर एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर नहीं लगाए जाने पर अलग-अलग 5500 रुपये के चालान किए जा रहें। वहीं, अगर वाहन में दोनों नहीं लगे हैं तो 11 हजार रुपये का चालान काटा जा रहा है। इस कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : PTI
15 दिसंबर से दिल्ली में एचएसआरपी नहीं लगाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके चलते अभियान के पहले ही दिन यानी की मंगलवार को 239 लोगों का चालान हुआ। वहीं, बुधवार को 320 लोगों का चालान काटा गया। जबकि, गुरुवार को 300 से अधिक लोगों का चालान किया गया। हालांकि, बुकिंग की रसीद को दिखाने पर चालान नहीं किया जा रहा है। 
 

4 of 5
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
दिल्ली में एचएसआरपी नहीं लगाने वालों के खिलाफ शुरु किए गए विशेष अभियान के बाद से एचएसआरपी लगावाने के लिए बुकिंग में जबरदस्त तेजी आई है। मंगलवार को 32 हजार लोगों ने बुकिंग की। वहीं, बुधवार को 30,000 से ज्यादा लोगों ने बुकिंग की। जबकि, गुरुवार को 32 हजार से ज्यादा लोगों ने बुकिंग कराई। शनिवार को 32,000 लोगों ने बुकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
दिल्ली में एचएसआरपी नहीं लगाने वालों के खिलाफ शुरु किए गए विशेष अभियान से पहले यानी 14 दिसंबर तक दिल्ली में कुल एक लाख लोगों ने बुकिंग कराई थी। बता दें कि इस एक लाख के आंकड़े में अक्तूबर और नवंबर में बुकिंग कराने वाले भी शामिल हैं। लेकिन अभियान शुरू होने के केवल 72 घंटों में ही एक लाख ऑन लाइन बुकिंग आ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें