Mahindra XUV300 launch-1
महिंद्रा XUV300 में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले का स्पोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें सनरूफ, लेदर अपहोल्स्ट्री, क्रूज कंट्रोल और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल आदि फीचर्स हैं। इसमें दिशा-निर्देश के साथ रिवर्स कैमरा डिस्प्ले, पुश स्टार्ट बटन, इंजन आइडलिंग स्टॉप और सेगमेंट के पहले फीचर्स जैसे हीटेड ORVMs भी मिलते हैं।
विटारा ब्रेज़ा का केबिन बाजार में मौजूद अन्य मारुति सुज़ुकी कारों से काफी मिलता-जुलता है। यह कॉम्पैक्ट SUV विद्युत रूप से फोल्डिंग OVRMs और पुश स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन के साथ आती है। इसमें क्लाइमेंट कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है। कार में 7 इंच टचस्क्रीन मल्टी-डिस्प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को स्पोर्ट करता है।