Mahindra Thar Waiting Period News: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की न्यू जेनरेशन Mahindra Thar एसयूवी की लोकप्रियता बरकरार है। यह कंपनी की हॉट सेलिंग कार रही है जिससे उसने पिछले वित्त वर्ष में भारी मुनाफा कमाया है। हालांकि महिंद्रा थार अभी भी खरीदारों के लिए एक दूर का सपना है, क्योंकि इसकी वेटिंग पीरियड अभी कम होती नहीं दिख रही है। देश के कई शहरों में यह एक साल से ज्यादा है। यानि अगर आप आज इस ऑफ-रोडर एसयूवी की बुकिंग करेंगे, तो अगले एक साल के लिए आप निश्चिंत हो जाएं, जिसके बाद आपको इसकी डिलीवरी मिलेगी।
कोरोना की दूसरी लहर के चलते लॉकडाउन लगने के बाद तमाम ऑटो कंपनियों को उत्पादन बंद करना पड़ा था, जिसका असर डिलीवरी पर भी पड़ा है और ग्राहकों का इंतजार और लंबा हो गया है। महिंद्रा थार न्यू जेनरेशन ऑफ-रोडर को अक्तूबर 2020 में लॉन्च किया गया था, लेकिन इसका वेटिंग पीरियड घटने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अगर इस कार को आप आज बुक कराते हैं तो इसकी डिलीवरी साल 2022 से पहले नहीं मिलने वाली है। आइए जानते हैं देश के किस शहर में आपको थार के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 11
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
कितना है वेटिंग पीरियड
महिंद्रा थार पर सबसे लंबा वेटिंग पीरियड गुड़गांव में है, जहां इस एसयूवी को बुक करने के बाद इसकी डिलीवरी के लिए एक साल एक महीने तक इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद नई दिल्ली, मुंबई, पटना और कोयंबटूर जैसे शहरों का नंबर है जहां इस एसयूवी के लिए एक साल तक इंतजार करना पड़ेगा। पुणे, ठाणे, सूरत, अहमदाबाद, लखनऊ, गाजियाबाद और इंदौर जैसे शहरो में वेटिंग पीरिडय 10-11 महीने का है। सबसे कम जयपुर, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में देखने को मिला, जहां थार का वेटिंग पीरियड 6 से 9 महीने के बीच है।
बता दें कि अप्रैल में महिंद्रा ने थार एसयूवी की 50,000 यूनिट्स की बुकिंग हासिल करने का एलान किया था। जिसके बाद मई में थार की बुकिंग 55,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार कर गई। महिंद्रा का कहना है कि उसने वेटिंग पीरियड को कम करने और बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करने के लिए अपनी नासिक प्लांट में उत्पादन क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। यहां जानते हैं इस एसयूवी की क्या खूबियां हैं जिसकी वजह से इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
3 of 11
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
डिजाइन
ऑल-न्यू महिंद्रा थार के डिजाइन की बात करें तो एक तरह से इस एसयूवी के डिजाइन में एक इवॉल्यूश्नरी बदलाव देखने को मिलता है जिससे यह ग्राहकों के बड़े वर्ग को अपील करती है। इस एसयूवी के डायमेनशंस काफी बड़े हैं, जो खरीदारों को अपनी ओर खींचती है। बड़े व्हील आर्च के साथ बॉडी क्लैडिंग और रिफाइंड लाइनन्स से नई थार बड़ी और आकर्षक दिखती है। फिर भी इसका ठेठ जीप सिल्हूट का लुक बरकरार रहता है। इस एसयवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 226 मिमी है जो काफी ऊंचा है और इसके 18 इंच के रिम्स से इस एसयूवी की सड़क में इतनी शानदार मौजूदगी है, जिसकी फिलहाल किसी दूसरी गाड़ी से तुलना नहीं की जा सकती।
4 of 11
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
एसयूवी के फ्रंट में एक नई चौकोर काले रंग की ग्रिल, गोल हेडलैम्प और एक विशाल बंपर दी गई है। कार के साइड में ट्रेडमार्क बॉक्सी डिजाइन और बड़े ORVM मौजूद हैं। इसके रियर में हार्डटॉप, फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप और रिमूवेबल सॉफ्ट टॉप जैसे ऑप्शन मिलते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी को भी चुन सकते हैं। इसमें एक गेट माउंटेड व्हील और SUV को भारी भरकम लुक देने के लिए एक बड़ी रियर विंडो मिलती है।
अब सबसे खास बात, थार एक मशहूर विदेशी एसयूवी जैसी दिखता है। लेकिन महिंद्रा थार की जीप के साथ साझा इतिहास और जड़ें 7 दशक पुरानी हैं। इसलिए यहां चोरी का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। कुल मिलाकर, नई थार बाजार में उपलब्ध सबसे बेहतरीन एसयूवी में शुमार है और पिछले जेनरेशन मॉडल से इसमें जबरदस्त बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
5 of 11
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
इंटीरियर और फीचर्स
इस एसयूवी का एक्सटीरियर जितनी इवॉल्यूशनरी है, इस लिहाज से इसकी केबिन भी किसी मायने में कम नहीं। नए महिंद्रा थार की क्वालिटी और डिजाइन पिछले मॉडल से कई हजार साल आगे की बात लगती है। इसमें वह सब कुछ है जो आप एक शहरी एसयूवी में चाहते हैं। इसका थीम सिल्वर एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक है।
विज्ञापन
6 of 11
2020 Mahindra Thar
- फोटो : For Reference Only
इसके फिटिंग और फिनिश से लेकर इसके इक्विपमेंट और डिजाइन तक, आप पाएंगे कि थार को इतनी पसंदीदा और एक शहरी एसयूवी बनाने के लिए महिंद्रा ने कितनी मेहनत की है। इसमें 6-सीटर और 4-सीटर लेआउट मिलता है और एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले और नेविगेशन, क्रूज कंट्रोल के साथ 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
दमदार इंजन
इस एसयूवी को 2 वेरिएंट्स AX और LX के साथ पेश किया गया है। और ग्राहकों के एक बड़े वर्ग को लुभाने के लिए इसमें बहुत सारे पॉवरट्रेन गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। पहली बार, महिंद्रा थार में पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 2.0-लीटर यूनिट है जो 152 bhp का पावर जेनरेट करता है। जबकि 2.2 लीटर डीजल यूनिट 132 bhp का पावर जेनरेट करता है। थार के साइज को देखते हुए इसमें मिलने वाले पॉवरट्रेन को काफी पावरफुल माना जा सकता है।
8 of 11
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
दोनों इंजनों में AX वेरिएंट के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि LX वेरिएंट में दोनों इंजन ऑप्शन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलता है। हालांकि पेट्रोल LX वेरिएंट में कोई मैनुअल गियरबॉक्स नहीं दिया गया है। ऑफ-रोडिंग ड्राइव की जरूरतों के हिसाब से महिंद्रा 4×4 ड्राइवट्रेन और कम रेंज वाले गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दे रहा है।
9 of 11
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
सेफटी फीचर्स
इस एसयूवी की सुरक्षा की बात करें तो 2020 थार में दो फ्रंट एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। साथ ही नई महिंद्रा थार में एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, टीपीएमएस, हिल स्टार्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। ऑफ-रोडिंग से प्यार करने वाले लोगों के लिए इसमें एक रोल केज भी दिया गया है। इतना ही नहीं, थार को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ ऑफ-रोडर्स में बड़े पैमाने पर परीक्षण किया गया है। इसमें इंटरनल वाइप डाउन और टायर की दिशा बताने वाला मॉनिटर भी दिया गया है।
10 of 11
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
नई थार एसयूवी को हाल ही में वैश्विक सुरक्षा रेटिंग एजेंसी ग्लोबल एनसीएपी द्वारा किए गए सुरक्षा क्रैश टेस्ट में चार स्टार रेटिंग मिलने के बाद और बढ़ावा मिला है। महिंद्रा थार 2020 को ग्लोबल एनसीएपी के सुरक्षा के नए क्रैश टेस्ट दौर 'भारत के लिए सुरक्षित कार' में वयस्क और बच्चे दोनों के लिए चार-स्टार रेटिंग मिली है।
2020 Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra social media (for Reference Only)
कीमत
महिंद्रा थार एसयूवी कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 12.11 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप-एंड मॉडल के लिए 14.16 लाख रुपये तक जाती है।
बता दें कि यहां पर महिंद्रा थार के वेटिंग पीरिडय के बारे में बताई गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। जो कि अलग-अलग लोकेशन और वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग हैं। हालांकि आपके शहर में इस एसयूवी की वेटिंग पीरियड कितनी है, इसकी सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।