फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ रही है Mahindra की दो नई एसयूवी, जानें इंजन, फीचर्स और लॉन्चिंग की डिटेल्स

Fri, 19 Jun 2020 12:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra Website
घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) भारतीय बाजार में अपनी दो नई दमदार एसयूवी जल्द लॉन्च करने वाली है। महामारी के बाद लॉकडाउन को देखते हुई ऑटो निर्मताओं ने अपने नए वाहनों की लॉन्चिंग को टाल दिया है। महिंद्रा ने इशारा किया है कि कंपनी अपनी दो नई एसयूवी न्यू जेनरेशन Scorpio और Mahindra XUV500 को अगले साल लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी अपनी दो पावरफुल एसयूवी को इसी साल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इन दोनों एसयूवी को फरवरी में हुए Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में पेश किया था। 
विज्ञापन

2 of 8
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300 Sportz
महिंद्रा अपनी Sub-Compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) XUV300 (एक्सयूवी300) को और भी अधिक शक्तिशाली बनाकर लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में इसे ज्यादा पावरफुल वेरिएंट को Mahindra XUV300 Sportz नाम से प्रदर्शित किया था। इस नए स्पोर्ट्स मॉडल में मौजूदा XUV300 की तुलना में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव नजर आ सकते हैं। कंपनी XUV300 Sportz को इसी साल अप्रैल में लॉन्च करनेवाली थी। लेकिन संक्रमण के प्रकोप के देखते हुए इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया है। 
विज्ञापन

3 of 8
Mahindra XUV300 - फोटो : For Representation Only
Mahindra XUV300 Sportz का इंजन
Mahindra XUV300 Sportz में 1.2-लीटर T-GDI (टर्बोचार्ज्ड-गैसोलिन डायरेक्ट इंजेक्शन) इंजन मिलेगा। यह BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक के मुताबिक होगा। नई एसयूवी में 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर, डायरेक्ट-इंजेक्शन, टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 130hp का पावर और 230Nm टॉर्क पैदा करेगा। Mahindra XUV300 के मौजूदा मॉडल में BS6 टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। हालांकि नए मॉडल में पुराने की तुलना में 20hp ज्यादा पावर और 30Nm ज्यादा टॉर्क मिलेगा। T-GDI इंजन में 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। अपडेटेड Mahindra XUV300 में नए इंजन के अलावा मौजूदा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मॉडल्स के ऑप्शन मिलते रहेंगे। 

4 of 8
Mahindra XUV300 - फोटो : For Representation Only
बदलेगा लुक और स्टाइल
Mahindra XUV300 Sportz में होने वाले बदलाव में बॉडी ग्राफिक्स एक है। सामने के दरवाजे पर 'Sportz' लिखा होगा। साथ ही फ्रंट दरवाजे में रेड फ्रंट ब्रेक कैलिपर मिलेंगे, जिसमें रेड फिनिश दी गई है। इंटीरियर की बात करें तो नई एसयूवी के कैबिन में ब्लैक इंटीरियर थीम मिलेगा। डैशबोर्ड पर रेड हाइलाइट्स और सीट पर रेड कंट्रास्ट स्टिचिंग मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 8
mahindra thar - फोटो : For Representation Only
नई Mahindra Thar
नई 2020 Mahindra Thar (महिंद्रा थार) को इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी लॉकडाउन खत्म होने के बाद इसे लॉन्च करेगी। कंपनी अपनी इस दमदार एसयूवी को सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। पुराने मॉडल की तुलना में नई थार के डिजाइन, लुक और कैबिन में कई बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
New Mahindra Thar SUV - फोटो : For Representation Only
Mahindra Thar का इंजन
नई थार को दो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ उतारा जा सकता है। डीजल इंजन की बात करें, तो 2.2 लीटर का इंजन 140 bhp का पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। हालांकि पेट्रोल इंजन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसमें 2.0 लीटर का एम-स्टॉलिन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जिसे ऑटो एक्सपो 2020 में भी शोकेस किया गया था। यह इंजन 187 bhp का पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है। खास बात यह है कि थार के दोनों इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 8
2020 Mahindra Thar - फोटो : Team-BHP
बदल गया डिजाइन
डिजाइन की बात करें, तो मौजूदा थार के मुकाबले नेक्स्ट जेनरेशन थार काफी अलग होगी। नई थार का डिजाइन एलिमेंट्स इसकी खासियत होगा। इसमें राउंड हेडलैंप्स, बंपर्स पर फॉगलैंप्स, रिडाइन फेंडर्स, सेवन स्लेट ग्रिल मिलेगी। हेडलैंप्स में प्रोजेक्टर सेटअप दिया जा सकता है। साथ ही, इस बार थार में ब्लैक स्पोर्टी अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। 
विज्ञापन

8 of 8
Mahindra Thar - फोटो : For Representation Only
फीचर
नई थार का इंटीरियर काफी कुछ अलग होगा। इस बार इसमें कई मॉडर्न फीचर देखने को मिलेंगे। इसमें न्यू मल्टी इनफॉमेशन डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, न्यू इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया स्टीयरिंग व्हील, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट मिलेगा। वहीं सेफ्टी की बात करें, तो 2020 रेंज में दो एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें