फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में महिन्द्रा की कारों पर जबरदस्त छूट, इस एसयूवी पर 78 हजार रुपये तक डिस्काउंट

Thu, 09 May 2019 06:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Mahindra Scorpio concept
2019-20 की पहली तिमाही की शुरुआत कार कंपनियों के लिए शुभ नहीं रही है। कारों की बिक्री में कोई इजाफा नहीं हुआ है, जिससे कार निर्माता कंपनियां चिंतित हैं। इम मंदी से उबरने के लिए कार कंपनियां तरह तरह के ऑफर पेश कर रही हैं। वहीं महिन्द्रा भी अपनी कारों पर शानदार 78 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
 
विज्ञापन

महिन्द्रा KUV100

2 of 9
Mahindra KUV100
डिस्काउंट- 70 हजार तक
महिन्द्रा अपनी एंट्री लेवल कार पर 70 हजार का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में आती है। इसका डिजाइन माइक्रो एसयूवी जैसा है, जो लोगों को खासा पसंद है। महिन्द्रा इसके बेस के2 पर 20 हजार का डिस्काउंट, के4 पर 26 हजार, जबकि टॉप के6 और के8पर 40 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। साथ ही महिन्द्रा 29 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट भी दे रही है।
 
विज्ञापन

महिन्द्रा TUV300

3 of 9
mahindra TUV 300
डिस्काउंट- 78 हजार तक
हाल ही में महिन्द्रा ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी TUV300 का फेसलिफ्ट लांच किया है। लेकिन कंपनी डिस्काउंट केवल पुराने मॉडल पर ही दे रही है। महिन्द्रा इस पर 63 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है, जो सभी वेरियंट्स पर मिलेगा। यह केवल 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ ही आती है, जो 100 बीएचपी की पावर देता है। इस पर अतिरिक्त 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।
 

महिन्द्रा TUV300 प्लस

4 of 9
Anand mahindra's new tuv 300plus
डिस्काउंट- 65 हजार तक
महिन्द्रा अपनी 7 सीटर लांग व्हील बेस पर भी 65 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। हालांकि महिन्द्रा जल्द ही इसका फेसलिफ्ट लांच करने वाली है। महिन्द्रा अपनी एसयूवी पर 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।
 
विज्ञापन

महिन्द्रा बोलेरो पावर प्लस

5 of 9
Mahindra Bolero Power Plus
डिस्काउंट- 35 हजार तक
महिन्द्रा बोलेरो कंपनी की सबसे पुरानी एसयूवी में से एक है। कंपनी इस एसयूवी पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 15 हजार रुपये का सीधे कैशबैक मिलेगा और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

महिन्द्रा मराजो

6 of 9
Mahindra Marazzo M8 Variant
डिस्काउंट- 35 हजार तक
महिन्द्रा मराजो को पिछले साल सितंबर में लान्च किया गया था। मराजो के साइज की वजह से उसे काफी पसंद का जा रहा है। मराजो देश की दूसरी सबसे सुरक्षित व्हीकल में से एक है, और हाल ही में इसे NCAP रेटिंग में दूसरी स्थान मिल चुका है। कंपनी मराजो पर 35 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है,। इसमें पहले का साल का फ्री इंश्योंरेस मिलेगा, और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
 
विज्ञापन

महिन्द्रा थार

7 of 9
mahindra thar
डिस्काउंट- 6 हजार रुपये।
महिन्द्रा की ऑफरोड एसयूवी थार को लेकर आज भी दीवानगी जबरदस्त है। कंपनी थार पर मात्र 6 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी जल्द ही इसका लिमिटेड वर्जन लांच करेगी। वहीं 2020 में न्यू जेनरेशन थार लांच की जाएगी। स्कीम में 7 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट कारपोरेट मिलेगा।
 

महिन्द्रा स्कॉर्पियो

8 of 9
2019 Mahindra Scorpio
डिस्काउंट- 55 हजार तक
कंपनी अगले साल तक न्यू जेनरेशन स्कॉर्पियो लांच करेगी। कंपनी स्कॉर्पियो पर 55 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। स्कीम में 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
 
विज्ञापन

महिन्द्रा एक्सयूवी500

9 of 9
Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra
डिस्काउंट- 61 हजार तक
आज भी अपने सेगमेंट में महिन्द्रा एक्सयूवी500 का कोई मुकाबला नहीं है। महिन्द्रा फोर्ड के साथ इसके न्यू जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। अगले साल तक महिन्द्रा एक्सयूवी500 का नेक्स्ट जेनरेशन अपडेट लान्च होगा। कंपनी इस पर 61 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 36 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।         
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें