फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra का धमाका ऑफर, बिना कार खरीदें ले जाएं घर

Wed, 27 Mar 2019 12:36 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahindra Bolero
विदेशो में कार को लीज पर लेने का चलन काफी पुराना है लेकिन भारत अभी इसके शुरूआती दौर से गुजर रहा है । महिंद्रा की ओर से इसकी पहल करते हुए कंपनी ने Mahindra Marazzo, Scorpio और XUV 500 को लीज पर देने का आॅफर शुरू कर दिया है। जिसे 12 से 48 माह के लिए दिया जा रहा है। इस आॅफर के तहत कंपनी लीज पर नई पुरानी दोनों गाड़ियां मुहैया करा रही है। हालांकि यह ग्राहकों पर निर्भर करेगा कि उन्हें नई कार लेनी है या पुरानी। 
विज्ञापन

2 of 5
महिंद्रा
महिंद्रा की हाल ही में लॉन्च हुई कार मराजो को खूब ग्राहक मिल रहे हैं अगर आप भी इस कार को लीज पर लेने का सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको पहले साल इंश्योरेंस के तौर पर मात्र 62,415 रुपये देने होंगे, वहीं इस कार का 12 महीने तक के लिए मंथली चार्ज 32,890 रुपये होगा। अगर आप इस कार को 12 से 48 महीने के लीज पर लेना चाहते हैं तो आपको हर महीने मात्र 27,290 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Mahindra Marazzo
लेकिन बता दें, यह सौदा आपके लिए काफी हद तक घाटे का सौदा साबित हो सकता है क्योंकि इस कार की कीमत जहां 18.50 रुपये है वहीं अगर आप इसे 48 महीने के लीज पर लेते हैं तो आपको कुल 18.98 लाख रुपये जमा करने होंगे। 

4 of 5
2019 Mahindra Scorpio
भारत में महींद्रा की सबसे प्रसिद्व कार स्कॉर्पियो है जिसका S3 2WD वैरिएंट अगर आप किराए पर लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 57 हजार रुपए देने होंगे, वहीं इसका मंथली चार्ज 12 माह के लिए 30,290 रुपये बैठता है। स्कॉर्पियो को अगर आप 48 महीने के लीज पर लेना चाहते हैं तो आपको 25090 रुपए देने होंगे। इसके अलावा अगर ग्राहक इस कार को 48 महीने लीज पर लेने क बाद खरीदने का मन बनाते हैं तो उसके लिए कार की कुल कीमत (जो कि 16.62 लाख रुपये है) के बजाय 17.56 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिंद्रा एक्सयूवी
मराजो और स्कॉर्पियो की ही तरह महिंद्रा ने महिंद्रा एक्सयूवी 500 के W5 वेरिएंट का किराया इंश्योरेंस की कीमत मात्र 71,565 रुपये रखा है। जिसका मंथली चार्ज 12 महीने के लिए 35,590 रुपये और 48 महीने के लिए 29,190 रुपये होगा। वहीं इस कार को 48 महीने के बाद खरीदने के लिए 21,01923 रुपये देने होंगे, जबकी इस कार की कुल कीमत 20.57 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें