मराजो के डिजाइन की बात करें तो यह शार्क मछली से प्रेरित होकर बनाया गया है जिसकी झलक कार की ग्रिल, टेललाइट्स और ऐंटीना में देखी जा सकती है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मराजो MPV की दूसरी और तीसरी सीट रो में लैदर सीट्स और रूफ माउंटेड एयर वेंट्स देगा। महिंद्रा का कहना है इस कार में 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा, वहीं कंपनी ने फिलहाल कार का पेट्रोल इंजन ग्राहकों को उपलब्ध नहीं कराया है हालांकि महिंद्रा ने यह पुष्टि की है कि वह कार के पेट्रोल इंजन पर काम कर रही है और मांग के आधार पर इसे लॉन्च किया जा सकता है।