फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा की कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, करें 3.06 लाख रुपये तक की बचत

Wed, 10 Feb 2021 03:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only
देश में महिंद्रा की कुछ डीलरशिप फरवरी के महीने में नई कार खरीदने पर अपने उत्पाद रेंज में भारी छूट दे रहे हैं। ग्राहकों को ये फायदा नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और कॉम्प्लीमेंट्री एसेसरीज के रूप में ले सकते हैं। खास बात है कि बढ़ती लागत का हवाला देकर मारुति सुजुटी, टाटा मोटर्स, और ह्यूंदै समेत कई वाहन निर्माताओं ने नए साल से अपने कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसमें महिंद्रा भी शामिल है। अब महिंद्रा ग्राहकों को लुभाने और बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर बंपर छूट दे रही है। यहां जानिए महिंद्रा अपने किन मॉडल्स पर कितनी छूट दे रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Mahindra Scorpio BS6 - फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio
कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) को फरवरी के महीने में खरीदने पर 39,500 रुपये की बचत की जा सकती है। महिंद्रा स्कॉर्पियो पर 10,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी इस एसयूवी के साथ 10,000 रुपये की एसेसरीज मुफ्त दे रही है। 
विज्ञापन

3 of 8
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra Website
Mahindra XUV300
फरवरी के महीने में महिंद्रा के कार डिस्काउंट ऑफर्स के तहत Mahindra XUV300 (महिंद्रा XUV300) के पेट्रोल मॉडल पर 39,500 रुपये का फायदा मिल रहा है। कंपनी के ऑफर के तहत फरवरी के महीने में महिंद्रा XUV300 को खरीदने पर 5,000 रुपये की नकद छूट, 25,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस, 4,500 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये के एक्सेसरीज दिए जा रहे हैं। बता दें कि महिंद्रा XUV300 के डीजल मॉडल की खरीद पर 44,500 का फायदा होगा। कंपनी इस एसयूवी के डीजल मॉडल पर 10,000 रुपये की नकद छूट दे रही है। 

4 of 8
Mahindra Bolero - फोटो : For Reference Only
Mahindra Bolero
ग्रामीण भारत की लोकप्रिय एसयूवी Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) पर 17,500 रुपये का फायदा मिल रहा है। महिंद्रा बोलेरो पर मिल रहे ऑफर के तहत 3,500 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। इसके साथ इस एसयूवी पर कंपनी 4-साल की कॉम्प्लीमेंट्री शील्ड वारंटी भी दे रही है।
विज्ञापन

5 of 8
Mahindra Marazzo  - फोटो : For Reference Only
Mahindra Marazzo 
Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो) की खरीद पर कुल 41,000 रुपये की बचत की जा सकती है। कंपनी के ऑफर के मुताबिक मराजो पर 20,000 रुपये तक की नगद छूट, 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट का लाभ उठाया जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 8
Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV500 
Mahindra XUV500 (महिंद्रा एक्सयूवी500) को फरवरी के महीने में खरीदने पर महिंद्रा 36,800 रुपये की नकद छूट दे रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 9,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी के साथ 15,000 रुपये की एसेसरीज भी मुफ्त दे रही है। यानी कुल मिलाकर फरवरी के महीने में Mahindra XUV500 खरीदने पर 80,000 रुपये का फायदा हो सकता है। XUV500 का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल इस साल लॉन्च किया जाना है। उम्मीद जताई जा रही है कि न्यू जेनरेशन XUV500 इस साल मार्च-अप्रैल में लॉन्च की जा सकती है। 
विज्ञापन

7 of 8
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra
Mahindra Alturas G4
महिंद्रा अपने फ्लैगशिप मॉडल Alturas G4 पर 3.06 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। कंपनी अपनी इस बड़ी एसयूवी पर 2.2 लाख रुपये तक की नकद छूट दे रही है। इसके अलावा ऑफर में, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। महिंद्रा रजिस्टर्ड कॉरपोरेट्स को 16,000 रुपये का अतिरिक्त कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। इसके साथ ही कंपनी 20,000 रुपये तक की एसेसरीज मुफ्त दे रही है। ढेर सारे फीचर्स से लैस इस बड़ी एसयूपी पर यह डिस्काउंट काफी आकर्षक माना जा सकता है। 
विज्ञापन

8 of 8
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
Mahindra Thar
महिंद्रा की हाल में लॉन्च हुई ऑल-न्यू Thar (थार) को जबरदस्त सफलता मिली है। लिहाजा कंपनी अपनी इस एसयूवी पर कोई छूट नहीं दे रही है। हाल ही में इस मॉडल के लिए बुकिंग का आंकड़ा 39,000 को पार कर चुका है। 

बता दें कि कंपनी के इन ऑफर्स के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप पर जाकर पता करें और अपने पसंदीदा कार की बुकिंग करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें