रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : @IPL
विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने इस सत्र के लिए 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडीक्कल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जम्पा, शाहबाज अहमद, जोश फिलिप, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे रिटेज किए गए खिलाड़ी हैं। आरोन फिंच, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना, मोइन अली, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दुबे, डेल स्टेन, पार्थिव पटेल और उमेश यादव को रिलिज कर दिया गया।