फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra अपनी अलग-अलग SUV गाड़ियों पर दे रही है शानदार छूट, पढ़ें ऑफर्स के बारे में

Wed, 20 May 2020 01:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
mahindra thar - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)
दुनिया में फैली महामारी ने भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र को कई तरीकों से प्रभावित किया है। ऑटो सेक्टर पहले से ही बिक्री की एक गंभीर मंदी से जूझ रहा था, जिसके बाद पिछले कुछ हफ्तों से देशव्यापी लॉकडाउन के कारण व्यावहारिक रूप से कोरोबार नहीं हुआ है। भले ही स्थिति में सुधार हो रहा है और कार निर्माता उत्पादन कार्य फिर से शुरू कर रहे हैं, लेकिन बिक्री में बहुत ज्यादा तेजी आने की उम्मीद नहीं दिख रही क्योंकि महामारी ने खरीद की भावना को कम कर दिया है। यही कारण है कि कई ऑटो ब्रांड अब ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने उत्पादों पर लाभ और छूट की पेशकश कर रहे हैं। मारुति सुजुकी, होंडा कार्स समेत कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने पहले ही अपनी कारों पर ऑफर का एलान किया है। www.mahindrasyouv.com के मुताबिक महिंद्रा भी अपनी अलग-अलग गाड़ियों पर 3.05 लाख तक के फायदे और डिस्काउंट दे रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Mahindra KUV100 - फोटो : for Reference Only

KUV100 NXT BS6 

Mahindra की SUV कार KUV100 NXT BS6 की खरीद पर 70,805 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज डिस्काउंट और कॉरपोरेट डिस्काउंट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। इस कार की कीमत 5.54 लाख से शुरू होती है जो 7.16 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

3 of 8
Mahindra XUV300 - फोटो : (for Reference Only)
XUV300 BS6 
महिंद्रा सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी पॉपुलर कार XUV300 BS6 पर कुल 69,500 रुपये तक की छूट दे रही है। जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज डिस्काउंट और कॉरपोरेट डिस्काउंट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। इस कार की कीमत 8.30 लाख रुपये से शुरू होती है। XUV300 BS6 का भारतीय बाजार में मारुति ब्रेजा और ह्यूंदै वेन्यू जैसी गाड़ियों से मुकाबला है। 

4 of 8
Mahindra Scorpio - फोटो : (for Reference Only)
Scorpio BS6 
महिंद्रा अपनी लोकप्रिय एसयूवी Scorpio BS6 की खरीद पर 35 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। Scorpio BS6 की शुरुआती कीमत 12.40 लाख है जो 16 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

5 of 8
Mahindra Bolero Power Plus - फोटो : (For Reference Only)
Bolero BS6 
महिंद्रा ने कुछ दिनों पहले अपनी लोकप्रिय एसयूवी Bolero BS6 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। इस एसयूवी की खरीद पर 14 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। जिसमें एक्सचेंज डिस्काउंट और कॉरपोरेट डिस्काउंट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। बोलेरो की कीमत 7.98 लाख रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन

6 of 8
Mahindra XUV500 - फोटो : (for Reference Only)
XUV500 BS6 
महिंदा अपनी बड़ी एसयूवी XUV500 BS6 पर 49 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट और कॉरपोरेट डिस्काउंट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। XUV500 BS6 की कीमत 13.20 लाख से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 17.70 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

7 of 8
Mahindra Alturas G4 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
Alturas G4 BS6
महिंद्रा अपनी फ्लैगशिप एसयूवी कार पर सबसे ज्यादा 3.05 लाख रुपये तक के बेनिफिट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज डिस्काउंट और कॉरपोरेट डिस्काउंट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी Alturas G4 BS6 की कीमत 28.69 लाख से शुरू होती है और 31.69 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

8 of 8
Mahindra cars
ऑफर की समयसीमा
इस ऑफर के तहत कार के वेरिएंट, रंग हर शहर और डीलर में उपलब्धता के हिसाब से अलग हो सकते हैं। महिंद्रा की कारों में मिल रही छूट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने शहर में कंपनी की डीलरशिप पर संपर्क किया जा सकता है। यहां बताई गई कारों की कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत हैं। 

साभारः www.mahindrasyouv.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें