फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 लाख से कम की इन 3 कारों पर 38000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें किसका माइलेज सबसे ज्यादा

Thu, 17 Sep 2020 12:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Renault Kwid, Datsun Redi go, Alto - फोटो : Amar Ujala
कोरोना काल में भारतीय बाजार में एंट्री लेवल हैचबैक कारों की मांग में तेजी आई है। सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर निजी कार के इस्तेमाल को प्राथमिकता मिली है। कम बजट में नई कार के लिए लोग इस सेगमेंट का रुख करते हैं। अगस्त महीने में एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में जबरदस्त मांग देखी गई। दरअसल पिछले महीने यानी की अगस्त 2020 में 23,887 एंट्री-लेवल हैचबैक कारों की भारत में बिक्री हुई। जबकि, अगस्त 2019 में 13,065 हैचबैक गाड़ियों की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस अगस्त एंट्री हैचबैक सेगमेंट में 83 फीसदी ज्यादा बिक्री बढ़ी है। अगर आप भी कम कीमत में किफायती कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। 
विज्ञापन

2 of 8
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki Alto
इन तीन कारों में मुकाबला
भारतीय बाजार में Datsun (डैटसन) की सबसे सस्ती कार नई 2020 Datsun redi-GO facelift (2020 रेडी-गो फेसलिफ्ट) है। कंपनी ने इसे हाल ही में लॉन्च किया था। भारत में एंट्री लेवल हैचबैक कारों में 2020 Datsun redi-GO facelift, Maruti Suzuki Alto और Renault Kwid जैसी कारें कम कीमत के मामले में एक दूसरे को टक्कर देती हैं। यहां जानिए कि इन तीनों एंट्री लेवल हैचबैक कार में कौन सी कार बेहतर है। यहां जानेंगे इनके इंजन का पावर और कौन सी कार कितना माइलेज देती है। 
विज्ञापन

3 of 8
Renault Kwid - फोटो : Renault
इंजन 
Maruti Suzuki Alto, Renault Kwid और Datsun redi-GO के पावर की तुलना की जाए तो Maruti Suzuki Alto में 796cc, 3 सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 6000 Rpm पर 47.3 hp का पावर और 3500 rpm पर 69 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार के इंजन में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं Renault Kwid में 799cc का इंजन है जो 5678 rpm पर 54 hp का पावर और 4386 rpm पर 72 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 

4 of 8
2020 Datsun redi-GO facelift - फोटो : For Representation Only
redi-GO का इंजन
जबकि Datsun redi-GO फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल की तरह ही 0.8-लीटर और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। नई कार में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले इंजन दिए गए हैं। 0.8-लीटर इंजन 5,600 rpm पर 54 bhp का पावर और 4,250 rpm पर 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 1.0-लीटर इंजन 5,550 rpm पर 67 bhp का पावर और 4,250 rpm पर 91 Nm टॉर्क का जेनरेट करता है। दोनों इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। जबकि 1.0-लीटर इंजन में 5-स्पीड AMT का भी विकल्प मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 8
Alto - फोटो : For Representation Only
माइलेज
किफायती के मामले में इन कारों में सबसे ज्यादा माइलेज किसमें मिलता है। तो Maruti Suzuki Alto 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं Renault Kwid 22.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि नई Datsun redi-GO के 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 20.71 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं 1.0-लीटर इंजन में मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है और एएमटी गियरबॉक्स के साथ 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 
विज्ञापन

6 of 8
Renault Kwid facelift - फोटो : Renault
कीमत
एंट्री लेवल सेगमेंट में ग्राहक कार की कीमत को बहुत अहमियत देते हैं। Maruti Suzuki Alto की एक्स शोरूम कीमत 2,94,800 रुपये से शुरू होती है। वहीं Renault Kwid की एक्स शोरूम कीमत 2.92 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि 2020 Datsun redi-GO फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन

7 of 8
Alto और kwid - फोटो : For Representation Only

मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

Alto और Kwid पर डिस्कांट
मारुति सुजुकी सितंबर 2020 में अपनी लोकप्रिय कार मारुति ऑल्टो 800 पेट्रोल और सीएनजी बीएस6 पर 38,000 रुपये के बेनिफिट्स दे रही है। इसमें 18,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। वही Renault Kwid कार पर कुल 35,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे है। 
विज्ञापन

8 of 8
Datsun RediGo - फोटो : Datsun
Datsun RediGo पर क्या है ऑफर
डैटसन इंडिया भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Datsun RediGo (डैटसन रेडीगो) को सितंबर के महीने में खरीदने पर 29,500 रुपये तक के फायदे दे रही है। कंपनी के ऑफर के तहत बुकिंग बेनेफिट्स के तौर पर 7,500 रुपये और 15,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं। इसके साथ ही 7,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक यह ऑफर सीमित समय के लिए है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें