19 सितंबर से यूएई में आईपीएल का 13वां सीजन खेला जाएगा। धूम-धड़ाके वाली इस क्रिकेट लीग में बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन पावरप्ले के मास्टर हैं। इस ओपनर ने 2383 रन पावरप्ले के ओवरों में बनाए हैं जो आईपीएल में किसी बल्लेबाज के सर्वाधिक रन हैं। यही नहीं धवन ने शुरुआती छह ओवरों में सर्वाधिक 151 पारियां खेलने के साथ ही सबसे ज्यादा (1962) गेंदों का भी सामना किया है। पावरप्ले में दो हजार या उससे अधिक रन बनाने वालों में धवन के बाद डेविड वार्नर (2299 रन), गौतम गंभीर (2277 रन) और क्रिस गेल (2233 रन) का नंबर आता है।
विज्ञापन
2 of 10
क्रिस लिन
- फोटो : ipl
वहीं, क्रिस लिन की पावरप्ले के ओवरों में 145.62 का स्ट्राइक रेट रहती है जो इस चरण में 400 प्लस गेंदों का सामना करने वाले 45 बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ है। वहीं सौरव गांगुली (102.12) का स्ट्राइक रेट सबसे कम है।
पावरप्ले में सर्वोच्च स्ट्राइकर वाले पांच बल्लेबाज
खिलाड़ी
पारियां
रन
गेंद
स्ट्राइक रेट
क्रिस लिन
39
766
526
145.62
वीरेंद्र सहवाग
103
1593
1105
144.16
डेविड वार्नर
118
2299
1654
138.99
लोकेश राहुल
47
828
609
135.96
ऋद्धिमान साहा
46
605
446
135.65
विज्ञापन
3 of 10
भुवी
पावरप्ले में सबसे किफायती इकॉनमी वाले पांच गेंदबाज
गेंदबाज
पारियां
रन
गेंद
इकॉनमी
भुवनेश्वर कुमार
116
1397
1385
6.05
सुनील नरेन
95
697
690
6.05
डेल स्टेन
92
1134
1098
6.19
लसिथ मलिंगा
117
1161
1110
6.27
आर अश्विन
81
866
814
6.38
4 of 10
युजवेंद्र चहल और क्रिस गेल
- फोटो : ट्विटर
137 छक्के गेल ने पावरप्ले में जड़े हैं जो किसी बल्लेबाज के सर्वाधिक हैं। इसके बाद वार्नर (73), ब्रेंडन मैकुलम (70), सुरेश रैना (54) और एडम गिलक्रिस्ट और शिखर धवन (49) का नंबर आता है। गेल ने पावरप्ले की हर 12 गेंद के बाद छक्का जड़ा।
विज्ञापन
5 of 10
सुरेश रैना
87 रन चेन्नई के रैना ने 2014 आईपीएल में पंजाब के खिलाफ 25 गेंदों में बनाए थे। यह किसी बल्लेबाज का एक मैच में पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर है। गिलक्रिस्ट (74 रन, 25 गेंद, डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली के खिलाफ 2009) दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
6 of 10
डेविड वार्नर
467 रन वार्नर ने पहले छह ओवरों में 2014 में बनाए थे जो किसी खिलाड़ी के एक सत्र में पावरप्ले में सर्वाधिक रन हैं। गिलक्रिस्ट (382 रन, 2009) दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
7 of 10
52 विकेट जहीर खान ने पावरप्ले में चटकाए हैं जो किसी गेंदबाज के सर्वाधिक हैं। वह शुरुआती छह ओवरों में 50 या उससे विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। भुवनेश्वर (46) दूसरे, उमेश यादव (45) तीसरे और संदीप शर्मा व धवल कुलकर्णी (44) संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं।
8 of 10
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
आठ गेंदबाजों ने पावरप्ले में 40 विकेट लिए हैं और यह सभी भारतीय हैं। विदेशी गेंदबाजों में लसिथ मलिंगा (37) शीर्ष और मोर्नी मोर्केल (36) दूसरे नंबर पर हैं। 1572 रिकॉर्ड गेंद (462 ओवर) प्रवीण कुमार ने पावरप्ले में फेंकी हैं।
9 of 10
अश्विन वार्नर
- फोटो : file
35 विकेट अश्विन ने पावरप्ले में चटकाए हैं जो किसी स्पिनर के पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट हैं। उन्होंने 814 गेंद इस दौरान फेंकी जो एक स्पिनर की ओर से फेंकी गई सबसे ज्यादा गेंदें हैं। हरभजन सिंह (30 विकेट) दूसरे नंबर पर हैं।
सिर्फ एक गेंदबाज ही पावरप्ले में पांच विकेट चटका पाया है और वह हैं इशांत शर्मा, जिन्होंने 2011 में डेक्कन चार्जर्स से खेलते हुए कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ तीन ओवर में 12 रन देकर यह उपलब्धि हासिल की थी। शोएब अख्तर (2008), अजित चंदेला (2012) और धवल कुलकर्णी (2016) ने चार-चार विकेट चटकाए थे।