Longest Range Electric scooters : भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार आजकल काफी फल-फूल रहा है। हाल ही में कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुए हैं, जिससे ईवी टू-व्हीलर विकल्पों की एक बड़ी रेंज में से चुनने का विकल्प मिलता है। हाल ही में, Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने अपने S1 (एस1) और S1 Pro (एस1 प्रो) और Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने अपना Simple One (सिंपल वन) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। जबकि Ather (एथर), Bajaj Auto (बजाज ऑटो) और TVS (टीवीएस) जैसे वाहन निर्माताओं की पहले से उपलब्ध पेशकशों में से चुनने के लिए कुछ बहुत ही बेहतर विकल्प मौजूद हैं। लेकिन कई ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर भी मौजूद हैं जिनकी चर्चा कम हुई है और वे शानदार ड्राइविंग रेंज देते हैं।
जहां कुछ इलेक्ट्रिक वाहन सिंगल-चार्ज में लंबी रेंज परफॉर्मेंस का वादा करते हैं और 'ड्राइविंग रेंज की चिंताओं' को दूर करने का दावा करते हैं। वहीं कुछ सिर्फ हाई-एंड फीचर्स और टिकाऊ राइड क्वालिटी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि ग्राहकों के एक बड़े समूह को आकर्षित करने के लिए एक ईवी में सभी सही एलिमेंट्स का बेहतर तालमेल होना चाहिए। यहां हम आपको बता रहे हैं देश में मौजूद कुछ लंबे रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में जो एक बार फुल चार्ज होने पर सबसे ज्यादा दूरी तय कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter : 181 किमी
प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में हाल ही में Ola Electric S1 और S1 Pro स्कूटर लॉन्च हुआ है। स्कूटर को दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। S1 ट्रिम 121 किमी की रेंज वाला बेस वेरिएंट है, जबकि S1 Pro हाई-स्पेक ट्रिम है जो एक बार चार्ज करने पर 181 किमी की रेंज देता है। S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है, जबकि S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 129,999 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
3 of 7
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
Simple One : 236 किमी
Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने इस महीने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) लॉन्च किया। सिंपल वन ई-स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर ईको मोड में 203 किलोमीटर और भारतीय ड्राइव साइकिल (आईडीसी) स्थितियों में 236 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। शानदार लुक और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर वाले इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरुम) रखी गई है।
4 of 7
Odysse Hawk Plus
- फोटो : Odysse
Odysse Hawk Plus : 170 किमी
Odysse एक ईवी स्टार्टअप है जिसकी इस समय चुनिंदा भारतीय शहरों में बहुत सीमित पहुंच है। इसके मौजूदा पोर्टफोलियो में चार उत्पाद शामिल हैं और इसके Hawk Plus (हॉक प्लस) ने 170 किमी की फुल चार्ज रेंज के दावा के साथ बाकी को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर का चार्जिंग समय चार घंटे है और इसे किसी भी रेगुलर थ्री-पिन सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
Hero Nyx-HX Electric Scooter
- फोटो : Hero Electric
Hero Electric Nyx HX : 165 किमी
हीरो इलेक्ट्रिक देश में ईवी की ओवरऑल बिक्री में सबसे आगे है। इसके पोर्टफोलियो में ई-स्कूटर की एक बड़ी वेरायटी है और Electric Nyx HX सबसे लंबी सिंगल-चार्ज रेंज वाले स्कूटरों में से एक है। यह एक स्लो-स्पीड स्कूटर है जो अपनी 51.2V/30Ah डुअल बैटरी से एक बार चार्ज करने पर 165 किमी की रेंज देता है।
विज्ञापन
6 of 7
eBikeGo Rugged Electric Scooter
- फोटो : eBikeGo
eBikeGo Rugged : 160 किमी
eBikeGo ने कुछ दिनों पहले ही भारतीय बाजार में Rugged Electric Scooter को दो वेरिएंट्स - G1 और G1+ में लॉन्च किया है। Rugged इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2 kWh की दो बैटरी मिलती है जिसे रिप्लेस किया जा सकता है। यह 4G के साथ एक उन्नत IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) सिस्टम के साथ आती है। eBikeGo का दावा है कि बैटरी को 3.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है और फुल चार्जिंग पर यह लगभग 160 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। कंपनी ने G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 79,999 रुपये रखी है, जबकि G1+ वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये तय की गई है।
Okinawa i-Praise+ Electric Scooter
- फोटो : Okinawa
Okinawa i-Praise : 139 किमी
Okinawa (ओकिनावा) गुरुग्राम स्थित ईवी निर्माता कंपनी है जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों उद्देश्यों के लिए ई-स्कूटर विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करता है। Okinawa i-Praise+ इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 139 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। स्कूटर में एक 3.3kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ 1kW BLDC मोटर मिलता है। iPraise+ इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa Autotech के सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटरों में से एक है। कंपनी का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में इस मॉडल की मांग में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। स्कूटर की बैटरी को आसानी से निकाल कर कहीं भी चार्ज किया जा सकता है।