फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन सी हो आपकी पहली कार क्विड या ऑल्टो, जानें दोनो में कौन सी है दमदार

Thu, 20 Sep 2018 04:54 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 2
रेनो इंडिया की नई क्विड क्लाइंबर। - फोटो : Renault India
कार को जब भी लेने का विचार आता है तो अक्सर लोग संशय में पड़ जाते हैं कि आखिर कौन सी कार लें । हो भी क्यों ना आप कार को बार बार बदल नहीं सकते हैं। ऐसा ज्यादातर हैचबैक कारों को पसन्द करने मे होता है। क्योंकि मार्केट में इनके बहुत से विकल्प मौजूद हैं जिनमें लोग चकरा जाते हैं।

भारत में  आज भी डीजल की कारों के बजाए लोग पेट्रोल कार खरीदना ज्यादा पसन्द करते हैं इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कीमत है क्योंकि पेट्रोल कार डीजल से सस्ती मिलती है। साथ ही डीजल की करों में पेट्रोल कार के मुकाबले प्रदूषण ज्यादा होता है। हालांकि अभी भी, देश में कार खरीदते समय सबसे पहले माइलेज ही देखा जाता है। तो आज हम आपको ऐसी कार के बारे में बताएंगे जिनमें लोग अक्सर संशय में रहते हैं।

रेनो क्विड 
इस कार ने मार्केट में आते ही धूम मचा दी थी। कम कीमत की इस कार में प्रीमियम लुक और बड़ा इंटीरियर,टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसा शानदार फीचर्स  दिये गए हैं। क्विड के 1.0 लीटर वर्जन और एएमटी वेरियंट के साथ ही खुरदरा दिखनेवाला क्लाइंबर वर्जन भी मौजूद है। रेनो की यह कार 25.17 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। 

रेनो क्विड का मेंटेनेंस भी आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालेगा। रेनो क्विड के मेंटेनेंस की बात करें तो इस कार पर सर्विस के दौरान मात्र 2000 रुपये तक का खर्च आता है। इस कार की  शुरुआती कीमत 2.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
Maruti Alto
मारुति अल्टो 800 

मारुति की सबसे छोटी और लोकप्रिय कार अल्टो 800 भारत में आज भी पसन्द की जाती है इसकी बिक्री की वजह इसका कमाल का माइलेज और कम कीमत है। इस कार का इंजन 796 सीसी का है जो 48 एचपी का टार्क जनेरेट करता है। इस कार का माइलेज 24.7 किमी/लीटर का है। जो कि किसी भी कार से काफी ज्यादा है।

अल्टो कार की तीन सर्विस कंपनी मुफ्त देती  हैं। इससे आगे की सर्विस में कंपनी बस 2400 रुपये से 3200 तक ग्राहक से लेती है। मारुति कि यह कार कई सालो से अपनी अस्तित्व बनाये हुए है।  इस कार  की कीमत भी मार्केट में 2.50 लाख रुपये है।

ये दोनो ही कार कीमत,माइलेज,मेंटेनेंस में एक दूसरे को टक्कर देती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें