KTM RC 200 Sports Bike 2019
वहीं KTM RC 200 की एक्स-शोरूम कीमत अब 1.88 लाख रुपए हो गई है। केटीएम डीलरों ने नई बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। नई KTM RC 200 की टक्कर अब यामाहा की नई YZF-R15 V3.0 से होगी, जिसे हाल ही में एबीएस वर्जन के साथ लॉन्च किया गया है। KTM RC 200 में 199.5सीसी का लिक्विड कूल सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजजन दिया गया है, जो 25 बीएचपी की पॉवर और 19 एनएम टॉर्क देता है।