फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, स्पोर्ट्स बाइक KTM 390 एडवेंचर की बुकिंग शुरू, जानें फीचर्स

Thu, 21 Nov 2019 11:36 AM IST
Abhishek Singh ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
KTM 390 Adventure - फोटो : Social Media
स्पोर्ट्स बाइक बनाने वाली कंपनी केटीएम की केटीम 390 एडवेंचर की बुकिंग शुरू हो गई है। इस बाइक की बुकिंग आप 10 से 20 हजार रुपये देकर करा सकते हैं। बता दें कि बुकिंग रिफंडेबल है। आइए जानें कब होगी इसकी डिलीवरी और फीचर्स....
विज्ञापन

2 of 5
KTM 390 Adventure
क्या हैं फीचर्स
केटीएम 390 एडवेंचर में विंडशील्ड के साथ एलईडी हेडलैंप और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। वहीं, इसमें नुकल गार्ड्स, बैश प्लेट, फ्लैट सीट और सिंगल साइड माउंटेड एग्जास्ट दिया गया है। इसके अलावा बाइक में राइड-बाइ-वॉयर, इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन, क्लच-लेस शिफ्टिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल और काउंटर बैलेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
KTM 390 Adventure - फोटो : Social Media
सस्पेंशन सिस्टम में क्या है खास
सस्पेंशन सिस्टम की बात करें तो 43 एमएम के यूएसडी फ्रंट फॉर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट मिलेगी। बाइक में आगे 19-इंच के और पीछे 17-इंच के व्हील्स मिलेंगे। इसके अलावा 320 एमएम के फ्रंट डिस्क ब्रेक और 230 एमएम के रिअर डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा इसमें बॉश का एबीएस फीचर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला 5-इंच का टीएफटी डैश, एडजस्टेबल विंडशील्ड और एलईडी टेल लैंप्स का फीचर होगा।  

4 of 5
ktm 390 adventure
158 किलो वजन
इस बाइक का वजन 158 किग्रा है और इसमें 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा। बाइक में 373.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 9,000 आरपीएम पर 43 बीएचपी की पावर और 7,000 आरपीएम पर 37 एनएम का टॉर्क देगा। बाइक में स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KTM 390 Adventure
इतनी है कीमत
वहीं इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 3.20 लाख रुपये से लेकर 3.50 लाख रुपये तक होगी। जनवरी 2020 से इसकी डिलीवरी हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें