जनरल मोटर्स का भारत से पुराना नाता रहा है, एक वक्त तो ऐसा भी था भारतीयों के लिए जीएम ही सबकुछ था। लेकिन वक्त बदलने में देर नहीं लगती। किस्मत कब अपना रुख बदल दे इसका आकलन भी नहीं किया जा सकता। जनरल मोटर्स अच्छी कारों के लिए हमेशा से जानी गई है। लेकिन आफ्टर सेल्स सर्विस की कमी व खराब मार्केटिंग रणनीति ने इस मजबूत कार कंपनी की भारत में जड़ें हिलाकर रख दीं। पर आइए हम आपको मिलवाते हैं जनरल मोटर्स की उन कारों से जो अभी अस्तित्व में हैं और इन्हें भुलाना या भूलना भारतीयों के लिए इतना आसान नहीं होगा। भले ही जीएम भारत में अपना कारोबार न करे लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जीएम वैश्विक तौर पर एक मजबूत कार कंपनी है। लेकिन पिछले 21 सालों से भारत के महज 1 फीसदी कार बाजार पर ही कंपनी कब्जा कर पाई थी।
विज्ञापन
2 of 8
शेव्रोले बीट
सबसे पहली बार जीएम की इस कार को कंपनी ने 2007 के न्यूयॉर्क ऑटो शो में प्रदर्शित किया था। लेकिन इसे भारत में 2010 के ऑटो एक्सपो में दिखाया व लॉन्च किया गया। उस समय इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगा था। उस समय के ऑटो एक्सपो में इस कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। काफी समय तक इसकी बिक्री भी अच्छी हुई पर बाद में इसकी रफ्तार सुस्त पड़ गई।
विज्ञापन
3 of 8
शेव्रोले स्पार्क
यह छोटी कार देवू के मैटिज प्लेटफॉर्म पर आधारित थी, इसे बीट की तरह कम खर्चे वाली कार के रूप में प्रोजक्ट किया गया। लेकिन यह कार ऑल्टो व हुंडई सैंट्रो को टक्कर देने में सफल नहीं हुई।
4 of 8
शेव्रोले क्रूज
अक्तूबर 2009 में लॉन्च हुई इस कार को लग्जरी सेडान के रूप में काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। शुरू में इसे पेट्रोल के महज दो वेरिएंट व डीजल के एक वेरिएंट में लॉन्च किया था। शुरू में इसे भी अच्छा रिस्पांस मिला पर बाद में इसकी बिक्री सुस्त पड़ गई।
विज्ञापन
5 of 8
शेव्रोले कैप्टिवा
2009 में लॉन्च हुई इस एसयूवी को कई बार ऑटो क्रिटिक्स ने बेस्ट एसयूवी तक कहा था। इसकी आक्रामक डिजाइन लोगों को बहुत पसंद आई थी खासकरके युवाओं को। लेकिन फोर्ड एंडेवर व टोयोटा फॉर्चूनर से मुकाबले में यह काफी पीछे रही परिणामस्वरूप इसकी बिक्री गिरती चली गई।
विज्ञापन
6 of 8
शेव्रोले ट्रेलब्लेजर
ट्रेलब्लेजर को 2015 में लॉन्च किया गया था। यह एक शानदार एसयूवी थी और इसकी तारीफ हर किसी ने की थी। 26.5 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत के साथ इसकी कीमत भी काफी अच्छी रही। लेकिन इसके बावजूद एंडेवर व फॉर्चूनर के ग्राहकों को यह अपनी ओर नहीं खींच पाई।
विज्ञापन
7 of 8
शेव्रोले एंज्वॉय
शेव्रोले एंज्वॉय को कंपनी ने 2013 में लॉन्च किया था। यह एक शानदार कार थी खासकरके एमयूवी सेगमेंट की बात की जाए। अभी भी ढेर सारी एंज्वॉय कारें सड़क पर देखने को मिलेंगी। अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में ये सस्ती भी थी। पर इसके बावजूद यह जीएम को वह नंबर नहीं दे पाई जिसकी दरकार उसे थी।
शेव्रोले सेल-युवा
2012 के दिल्ली ऑटो एक्सपो में दिखाई गई इस कार को कंपनी ने 1.3 लीटर डीजल व 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ हैचबैक व सेडान में उतारा था। इसे भी शुरू में अच्छा रिस्पांस मिला था बाद में लोगों ने इन कारों से भी दूरी बना ली।