फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉम्पैक्ट एसयूवी: त्योहारों से पहले किस गाड़ी को सबसे ज्यादा खरीद रहे ग्राहक? पढ़ें टॉप-8 लिस्ट

Tue, 13 Oct 2020 10:44 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Compact SUV - फोटो : Amar Ujala
सितंबर महीने में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में शानदार बढ़त दर्ज की गई। सितंबर 2020 में इस सेगमेंट की कुल 41,277 गाड़ियां भारत में बिकीं। जबकि, सितंबर 2019 में कुल 29,113 कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री हुई थी। यानी सितंबर 2019 के मुकाबले सितंबर 2020 में 42 फीसदी ज्यादा कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री हुई। 

आज हम आपको कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की आठ सबसे लोकप्रिय गाड़ियों की सितंबर महीने की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इन गाड़ियों में Kia Sonet, Vitara Brezza, Venue, Nexon, XUV 300, Ecosport, Honda WRV और TUV 300 शामिल हैं। इस खबर के बाद आप इस बात का अंदाजा लगा सकेंगे कि आपकी पसंद की गाड़ी को देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक - फोटो : Kia Motrors

नंबर 1: Kia Sonet

  • सितंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई-  9,266 यूनिट्स
  • सितंबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- लॉन्च नहीं हुई थी

किया मोटर्स की Kia Sonet ने भारत में तहलका मचा दिया है। लॉन्च के बाद से ही इसकी ताबड़तोड़ बिक्री जारी है। यही कारण है कि सितंबर महीने में यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन गई। 


नंबर 2: Maruti Suzuki Vitara Brezza

  • सितंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 9,153 यूनिट्स
  • सितंबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 10,362 यूनिट्स
  • 12 फीसदी घटी बिक्री

Kia Sonet के बाद Vitara Brezza सितंबर महीने की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही। हालांकि, इसकी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।


 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक - फोटो : Hyundai

नंबर 3: Hyundai Venue

  • सितंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई-  8,469 यूनिट्स
  • सितंबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 7,942 यूनिट्स
  • 7 फीसदी बढ़ी बिक्री

सितंबर महीने में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Venue देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।


नंबर 4: Tata Nexon

  • सितंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 6,007 यूनिट्स
  • सितंबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 2,842 यूनिट्स
  • 111 फीसदी बढ़ी बिक्री

बिक्री के मामले में सितंबर महीने में Nexon भले ही चौथे नंबर पर रही। लेकिन पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 111 फीसदी की बंपर बढ़त दर्ज की गई है।

 

4 of 5
सांकेतिक - फोटो : Mahindra Website

नंबर 5: Mahindra XUV 300

  • सितंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 3,700 यूनिट्स
  • सितंबर 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 2,492 यूनिट्स
  • 48 फीसदी बढ़ी बिक्री
टॉप-5 बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी में Mahindra की XUV 300 भी शामिल है।


नंबर 6: Ford Ecosport

  • सितंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 3,558 यूनिट्स
  • सितंबर 2019 में कितनी बिकी थी- 3,139 यूनिट्स
  • 13 फीसदी बढ़ी बिक्री

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक

नंबर 7: Honda WRV

  • सितंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई- 1,124 यूनिट्स
  • सितंबर 2019 में कितनी बिकी थी- 1,341 यूनिट्स
  • 16 फीसदी घटी बिक्री


नंबर 8: Mahindra TUV 300

  • सितंबर 2020 में कितनी बिक्री- --
  • सितंबर 2019 में कितनी बिकी थी- 995 यूनिट्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें