फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Kia Sonet एसयूवी के प्रोडक्शन वर्जन की तस्वीर हुई लीक, 7 अगस्त को होगी पेश

Mon, 20 Jul 2020 03:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kia Sonet Teaser - फोटो : Kia
Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) की भारतीय बाजार में अगली प्रमुख लॉन्चिंग सब-4-मीटर एसयूवी कार Kia Sonet (किआ सोनेट) है। कंपनी अपनी इस बहुप्रतीक्षित कार को 7 अगस्त को पेश किया जाएगा। हालांकि इस कार की इंटरनेट पर तस्वीरें लीक हो गई जिससे इस एसयूवी कार की कई जानकारी सामने आ गई। 
विज्ञापन

2 of 5
Kia Sonet Concept - फोटो : For Representation Only
डिजाइन
कार की लीक तस्वीरों में किआ सोनट के मिड-स्पेक वर्जन के बारे में पता चलता है। तस्वीरों से कार की जो जानकारी सामने आई है उससे इस बात की पुष्टि होती है कि 2020 ऑटो एक्सपो में दिखाई गई कॉन्सेप्ट कार के कई अनोखे स्टाइलिंग एलिमेंट्स को कार में उतारा गया है, हालांकि वे हू-ब-हू वैसे नहीं हैं। कार में सबसे आकर्षक उसकी बड़ी-चौड़ी लाइट बार है, जो दो आयताकार आंशिक एलईडी टेललैंप्स को जोड़ती है। 

कार के बूट लीड को थोड़ा स्मूथ बनाया गया है। हालांकि कार में दिए जाने वाले बोल्ड स्किडप्लेट्स मौजूद हैं, लेकिन उन्हें फ्लैट रूप दिया गया है। कॉन्सेप्ट कार में सी-पिलर में ब्लैक एलिमेंट दिए गए थे, वे प्रोडक्शन फॉर्म की कार में भी मौजूद हैं। कार के फ्रंट में कॉन्सेप्ट कार में दी गई स्टाइल दिए जाने की उम्मीद है। यानी किआ सोनेट में एक आयताकार हेडलैम्प क्लस्टर, आकर्षक टाइगर-नोज ग्रिल और चौड़ा एयरडैम होगा। 

विज्ञापन

3 of 5
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Social Media
इंजन
ह्यूंदै वेन्यू के इंजन पर आधारित होने की वजह से उम्मीद है कि सोनट में भी वही इंजन और गियरबॉक्स मिलेगा। Kia Sonet 3 इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी। यह 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर 100 PS डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होंगे। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी। 

4 of 5
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Kia
फीचर्स
किआ सोनेट में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए जा सकते हैं। यानी यह फीचर्स इस सेगमेंट की गाड़ियों में सिर्फ किआ सोनेट में ही उपलब्ध होंगे। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इस एसयूवी में लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इस कार में UVO कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी मिलेगी जिसमें 5 सेगमेंट के तहत 37 फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो किआ सोनेट में एबीएस के साथ ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे सुरक्षा उपकरण स्टैंडर्ड मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kia Sonet Concept - फोटो : अमर उजाला
कीमत और मुकाबला
किआ सोनेट का भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) और Ford EcoSport (फोर्ड ईकोस्पोर्ट) जैसी एसयूवी कारों से होगा। Kia Sonet की कीमतें वेन्यू की कीमत के आसपास हो सकती है। ऐसी उम्मीद है कि किआ सोनेट की एक्स-शोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये से 11.5 लाख रुपये के बीच रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें