फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Seltos को मिल चुकी हैं 32 हजार से ज्यादा बुकिंग्स, जानें बेस वर्जन के खास फीचर्स

Fri, 23 Aug 2019 01:00 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kia Seltos की बुकिंग 32,035 के पार - फोटो : KIA
Kia Seltos भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी कीमत 9.69 लाख रुपये से लेकर 15.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) तक जाती है। 16 जुलाई को Seltos की बुकिंग शुरू की गई थी और अब तक इसे 32,035 बुकिंग्स मिल चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक पहले ही दिन Seltos की 6,000 से ज्यादा बुकिंग्स का आकंड़ा हासिल किया था। इतना ही नहीं इस महीने के (अगस्त) के पहले हफ्ते तक बुकिंग्स की संख्या 23,000 तक जा पहुंची। कंपनी ने यह भी बताया की बुकिंग का पांचवा हिस्सा वेबसाइट से मिला है।
विज्ञापन

  22 अगस्त से डिलीवरी शुरू

2 of 4
किआ सेल्टॉस - फोटो : Social
जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने अपने अंनतपुर प्लांट में इसकी 5000 यूनिट्स पहले ही बना दी हैं। कार की डिलीवरी 22 अगस्त से शुरू हो चुकी है। अनंतपुर प्लांट की क्षमता सालाना 300,000 यूनिट्स की है।  
विज्ञापन

16 वेरिएंट और तीन इंजन ऑप्शन

3 of 4
Kia seltos details - फोटो : Amar Ujala
नई Seltos को तीन इंजन ऑप्शन में के साथ 16 वेरिएंट में उतारा गया है। Seltos में 1.4 लीटर GDI टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। ये तीनों इंजन BS6 (भारत स्टेज 4) के अनुरूप हैं। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं।
विज्ञापन

Seltos के बेस मॉडल के फीचर्स

4 of 4
किआ सेल्टोस शुरू - फोटो : Social
Seltos के बेस मॉडल (THE, GTK) में मिलते हैं ये खास फीचर्स
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • ड्यूल एयरबैग्स
  • 16 इंच के स्टील व्हील्स
  • फ्रंट डिस्क ब्रेक
  • रियर ड्रम ब्रेक
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • स्किड प्लेट
  • पावर विंडो (All Doors)
  • 2DIN ऑडियो म्यूजिक सिस्टम
  • 4 स्पीकर्स
  • शार्क एंटीना
  • स्टेयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल
  • सन ग्लास होल्डर
  • स्मार्ट की
  • Key लेस एंट्री
  • 17 इंच के स्टील व्हील्स(GTK वेरिएंट)
  • ARKAMYS म्यूजिक सिस्टम(GTK वेरिएंट)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें