फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KIA Seltos बनी नंबर-1 SUV, Hyundai क्रेटा को छोड़ा पीछे

Mon, 07 Oct 2019 03:18 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Kia Seltos beats Hyundai Creta - फोटो : Amar Ujala
Kia Motors की पहली SUV ‘Seltos’ ने आते है भारत में अपना दबदबा बना लिया है। मिड साइड SUV में नई Seltos को को काफी पसंद किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि अब तक उसे Seltos के लिए 40 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है ।  फिलहाल इस गाड़ी पर लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। लगातार दूसरे महीने अपना जवाला दिखाते हुए Seltos ने अपने सेगमेंट में  नंबर 1 पर कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन

Hyundai Creta और MG Hector को छोड़ा पीछे

2 of 3
किआ Seltos - फोटो : Social
Seltos अपनी लॉन्चिंग के बाद से अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन चुकी है।आंकड़ो की बात करें तो  सितंबर में किआ मोटर्स ने Seltos की 7,754 यूनिट बेची हैं। जबकि इस महीने Hyundai ने Creta की कुल 6,641 यूनिट बेची हैं। इतना ही नहीं बिक्री में मामले में Seltos ने MG Hector को भी पीछे छोड़ दिया है।  सितंबर में Hector की 2,608 यूनिट बिकी थीं। अगस्त महीने की बात करें तो किआ Seltos की 6,236 यूनिट बिकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों है Seltos इतनी खास

3 of 3
Kia seltos cabin - फोटो : Social
KIA Seltos की एक्स-शो रूम कीमत 9.69 लाख से 15.99 लाख रुपये के बीच है। नई Seltos में तीन इंजन ऑप्शन में के साथ 16 वेरिएंट मिलते हैं। Seltos में 1.4 लीटर GDI टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। ये तीनों इंजन BS6 (भारत स्टेज 4) के अनुरूप हैं। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। Seltos के आने से अब सबसे ज्यादा खतरा Hyundai Creta को हो रहा है। क्योंकि इस सेगमेंट में Creta को टक्कर देने वाली दूसरी कोई SUV बाजार में पहले मौजूद नहीं थी। लेकीन अब Hyundai अपनी नई Creta को लॉन्च करने की तैयारी में है, सोर्स के मुताबिक इसे  ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें