फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia EV9 Concept: किआ की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी से उठा पर्दा, 27-इंच का टचस्क्रीन और 482 किमी की रेंज

Thu, 18 Nov 2021 03:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kia (किआ) ने अपने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) Kia EV9 (किआ ईवी 9) कॉन्सेप्ट एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले इसकी एक धुंधली सी टीजर तस्वीर जारी की थी। अब Kia EV9 कॉन्सेप्ट एसयूवी ने 2021 लॉस एंजिल्स ऑटो शो में डेब्यू किया है।
विज्ञापन
1 of 6
Kia EV9 Concept Electric SUV - फोटो : Kia
Kia (किआ) ने अपने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) Kia EV9 (किआ ईवी 9) कॉन्सेप्ट एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले इसकी एक धुंधली सी टीजर तस्वीर जारी की थी। अब Kia EV9 कॉन्सेप्ट एसयूवी ने 2021 लॉस एंजिल्स ऑटो शो में डेब्यू किया है। हाल ही में पेश किए गए Hyundai Ioniq 7 कॉन्सेप्ट के मद्देनजर, किआ ने इसके मुकाबले Kia EV9 कॉन्सेप्ट को एक मिड-साइज तीन-पंक्ति इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर पेश किया है। इसमें लो-पॉली बॉडी, रियर सुसाइड डोर और वाइल्ड इंटीरियर हैं जो इसे काफी दमदार एसयूवी बनाते हैं। नई किआ ईवी9 कॉन्सेप्ट की साइज लगभग पहले से मौजूद टेलुराइड एसयूवी जितनी ही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Kia EV9 Concept Electric SUV - फोटो : Kia
केबिन है बिल्कुल जुदा
EV9 के अन्य मुख्य आकर्षण में इसका खास इंटीरियर शामिल है। EV9 की पहली और तीसरी पंक्ति 180 डिग्री तक घूम सकती है, जबकि दूसरी पंक्ति की सीट को एक टेबल बनाने के लिए फ्लैट मोड़ा जा सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Kia EV9 Concept Electric SUV - फोटो : Kia
इस लेआउट के जरिए कार की केबिन को एक लाउंज जैसी जगह में बदला जा सकता है, और केबिन प्राकृतिक रूप से पैनोरमिक ग्लास रूफ से आने वाली रोशनी से जगमाता रहता है। यह कार में आधुनिकता की भावना को और बढ़ाता है। EV9 पर एक तीसरी पंक्ति भी है जिसे पीछे की ओर घुमाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल टेलगेट को उठाकर बैठने के लिए भी किया जा सकता है। 

4 of 6
Kia EV9 Concept Electric SUV - फोटो : Kia
दमदार फीचर्स
अपनी समकक्ष Hyundai Ioniq 7 कॉन्सेप्ट की तरह ही Kia EV9 में भी एक बड़ा फ्रंट स्कीन मिलता है जो डैशबोर्ड के सेंटर में मौजूद है। फ्रंट स्क्रीन 27-इंच बड़ा है डैशबोर्ड में फिक्स्ड है। कंपनी का दावा है कि EV9 केबिन के लिए टिकाऊ सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। कार को रिसाइकिल फिशनेट फर्श के साथ वेगन चमड़े की सतह मिलती है, और रिसाइकिल प्लास्टिक की बोतलों और ऊन फाइबर से सिले हुए अपहोल्स्ट्री दी गई हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Kia EV9 Concept Electric SUV - फोटो : Kia
बैटरी और रेंज
यह ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर आधारित है और बैटरी को कार के फ्लोर पर लगाया गया है। कंपनी का दावा है कि Kia EV9 कॉन्सेप्ट एसयूवी एक बार फुल चार्जिंग पर 300 मील (482 किमी) तक की दूरी तय कर सकती है। यह सबसे पावरफुल डीसी फास्ट चार्जर के जरिए चार्ज की जा सकती है। कंपनी का कहना है कि 350-किलोवाट फीड पर EV9 कॉन्सेप्ट की बैटरी को 20 से 30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kia EV9 Concept Electric SUV - फोटो : Kia
किआ का कहना है कि इसे कॉम्पैक्ट EV6 क्रॉसओवर के ऊपर रखा जाएगा। Kia EV9 कॉन्सेप्ट एसयूवी का आधिकारिक पब्लिक डेब्यू 2021 लॉस एंजिल्स ऑटो शो में किया, जहां इसे इस साल 28 नवंबर तक प्रदर्शित किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें