फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टेस्ट ड्राइव लेते समय इन 6 बातों का रखें ध्यान, कभी गलत नहीं होगा फैसला

Sun, 27 Sep 2020 10:08 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक - फोटो : PTI
कोरोना काल में हर कोई भीड़ वाले इलाकों और पब्किल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से बच रहा है। यही कारण है कि कोरोना काल में वाहन खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कार का टेस्ट ड्राइव लेते समय वो कौन की छह बातें हैं, जिनका ध्यान आपको जरूर रखना चाहिए। इससे आप यह फैसला आसानी से कर सकेंगे कि आपके जरूरत और सुविधा के अनुसार कौन सी कार सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

पूछें सवाल

2 of 7
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
टेस्ट ड्राइव के दौरान मन में आने वाले सभी सवालों को पूछें। इसमें आपको किसी भी तरह की कोताही करने की जरूरत नहीं है। ड्राइव शुरू करने से लेकर ड्राइव खत्म करने तक सभी सवालों का जवाब लें।
विज्ञापन

हड़बड़ी में न करें टेस्ट ड्राइव

3 of 7
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
कार का टेस्ट ड्राइव केवल तभी लें जब आपके पास पर्याप्त समय हो। दरअसल हड़बड़ी में अक्सर कार की सही परफॉर्मेंस का अंदाजा नहीं हो पता है। ऐसे में जल्दबाजी में लिया फैसला कई बार गलत भी हो सकता है।

कार की साइज और फीचर्स की लें जानकारी

4 of 7
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
टेस्ट ड्राइव करते समय यह जरूर ध्यान दें कि आपके घर की पार्किंग के हिसाब से कार की साइज कैसी है। इसके अलावा इसके सभी फीचर्स को अच्छी तरह से देख लें।
विज्ञापन

भीड़ में भी लें टेस्ट ड्राइव

5 of 7
सांकेतिक - फोटो : PTI
लोग अक्सर टेस्ट ड्राइव खाली सड़कों पर लेते हैं, लेकिन आपको ज्यादा तर अपनी कार को भीड़ वाले इलाकों में चलाना होता है। ऐसे में कार का टेस्ट ड्राइव भीड़ वाले इलाकों में भी लें। इससे आपको कार के परफॉर्मेंस का बेहतर आइडिया लग सकेगा।
विज्ञापन

बतौर यात्री भी लें टेस्ट ड्राइव

6 of 7
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
टेस्ट ड्राइव का मतलब केवल कार को ड्राइव करना ही नहीं होता। कार का परफॉर्मेंस कैसा है और यह पीछे बैठे यात्रियों के लिए कैसी रहेगी, इसको जानने के लिए यह जरूरी है कि कार की पीछे की सीट पर भी बैठ कर टेस्ट ड्राइव लिया जाए। इससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि लंबी यात्रा के दौरान यह कार कैसी रहेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

न करें ये गलती

7 of 7
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
टेस्ट ड्राइव लेते समय कार का म्यूजिक सिस्टम बंद रखें और बात करने के बजाये पूरा ध्यान फीचर्स और अपने ड्राइविंग अनुभव पर केंद्रित रखें। इससे आप कार के इंजन की आवाज से लेकर दूसरे फीचर्स को भी ज्यादा अच्छे तरीके से परख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें