फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में आए अच्छे मार्क्स तो सरकार ने गिफ्ट की Maruti Suzuki Alto कारें

Sat, 26 Sep 2020 03:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असम में 75 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी लाने वाली 22 हजार छात्राओं को स्कूटी पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी...
विज्ञापन
Maruti Alto gifted to Toppers - फोटो : Jagarnath Mahto (Twitter)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीष और अमित ने कभी सपने में भी सोचा नहीं था कि परीक्षा में अच्छे नंबर लाने पर इतना शानदार इनाम मिलेगा। दोनों छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है, जिसके बदले में सरकार ने बतौर इनाम उन्हें कार गिफ्ट की हैं। उनकी इस मेहनत का पारितोषिक झारखंड सरकार ने दिया है।

विज्ञापन

परिणाम जुलाई में घोषित

झारखंड में बोर्ड परीक्षा के परिणाम इस साल जुलाई में घोषित किए गए थे। उस समय राज्य के शिक्षा मंत्री ने एलान किया था कि वे टॉपर्स को कार गिफ्ट करेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करती हैं। इन दोनों छात्रों के नाम मनीष के कुटियार और अमित कुमार है, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप किया है।

Maruti Alto gifted to Toppers - फोटो : Jagarnath Mahto (Twitter)

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महातो ने सौंपी चाबियां

झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महातो ने जारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक स्वर्गीय बिनोद बिहारी महातो की जयंती पर 23 अक्तूबर को कार की चाबियां सौंपी। जगरनाथ महतो ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी और लिखा कि ‘परम पूज्य बिनोद बिहारी महतो जी के जयंती दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की उपस्थिति में मैट्रिक स्टेट टॉपर मनीष कु. कटियार को एवं अमित कुमार (इंटर स्टेट टॉपर) को बतौर प्रोत्साहन पारितोषिक एक एक ऑल्टो कार सौंपी गई।‘

22 हजार छात्राओं को स्कूटी

हालांकि परीक्षाओं में अव्वल आने वाले छात्रों को इनाम देने वाला झारखंड पहला राज्य नहीं है। असम में 75 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी लाने वाली 22 हजार छात्राओं को स्कूटी पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
विज्ञापन

ऑल्टो 800 में 796 सीसी का इंजन

बीएस6 मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 में 796 सीसी का इंजन लगा है, जो 6000 आरपीएम पर 47 बीएचपी की पावर और 3500 आरपीएम पर 69 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं नई ऑल्टो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है, साथ ही कंपनी इसका सीएनजी वैरिएंट भी पेश कर चुकी है। ऑल्टो में हीटर के साथ एसी, फ्रंट पावर विंडो, रिमोट कीलेस एंट्री, 17,78 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटुथ कनेक्टिविटी के अलावा सेफ्टी फीचर्स में ड्राइवर साइड एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एबीएस के साथ ईबीडी, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें