फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे: कोरोना काल में जब पड़ी जरूरत तो किस कंपनी ने दिया भारतीय डीलरों का साथ?

Sat, 26 Sep 2020 10:55 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा- FADA) ने हाल ही में प्रेमोनएशिया के साथ साझेदारी में एक अध्ययन किया, जिसमें यह देखा गया है कि कोरोना काल में वाहन कंपनियों की तरफ से दिए पैकेज से डीलरशिप कितने संतुष्ट हैं। बता दें कि प्रेमोनएशिया, सिंगापुर के बाहर स्थित एक कंज्यूमर इनसाइटेड कंसल्टिंग फर्म है। फर्म की तरफ से किए गए सर्वे के रिजल्ट हैरान करने वाले रहे, जहां साल भर पहले भारतीय बाजार में एंट्री मारने वाली कंपनी ने अपने डीलरों का सबसे ज्यादा विश्वास जीता। वहीं, कई बड़ी कंपनियों का परफॉर्मेंस औसत से भी कम रहा।
विज्ञापन


सर्वे में 1000 के पैमाने पर सभी कंपनियों के डीलरशिप को अंक दिए गए। इस सर्वे में 600 अंक को औसत संतुष्ट लेवल माना गया। यानी जिन डीलरशिप को 600 से ऊपर जितने भी अंक मिले वह बताता है कि कंपनी की तरफ से दिए गए पैकेज से डीलर्स कितने संतुष्ट हैं। वहीं, सर्वे में 600 से जितने भी कम अंक दिए गए, वह बताते हैं कि कंपनी के पैकेज से डीलर्स कितने असंतुष्ट हैं।

 

किस कंपनी ने जीता डीलर्स का विश्वास?

  • Kia Motors (किया मोटर्स) - 736
  • Toyota Kirloskar (टोयोटा) - 641
  • Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) - 574
  • Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) - 519
  • Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) - 518
  • Ford India (फोर्ड इंडिया) - 498
  • Tata Motors (टाटा मोटर्स) - 449
  • Honda Cars (होंडा कार्स) - 404

सर्वे में पाया गया कि Kia Motors के पैकेज से कंपनी के डीलर्स सबसे ज्यादा संतुष्ट हैं। इसके बाद Toyota के डीलर्स भी कंपनी के पैकेज से खुश नजर आए। सबसे बड़ी बात यह है कि बाकी की कंपनियों को 600 के औसत अंक से भी कम अंक मिले।

सर्वे में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी तीसरे नंबर पर रही, जिसे औसत से भी कम अंक मिले। वहीं, होंडा कार्स का सबसे खराब परफॉर्मेंस रहा।



 
विज्ञापन

इन 6 कैटेगरी के आधार पर दिए गए अंक

  • आर्थिक मामलों पर सहयोग 
  • ग्राहक संचार मामलों पर सहायता
  • डीलर पर मेनपावर की सहायता
  • लॉकडाउन संबंधी मामलों पर सहयोग
  • व्यापार को फिर से शुरू करने पर सहयोग
  • भविष्य के व्यावसायिक विकास पर सहयोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें