केरल में 10 वर्ष के अमृतेश को जन्मदिन का तोहफा देने के लिए अरूणकुमार ने Jeep Willys (जीप विल्लीस) का मिनिएचर मॉडल तैयार कर दिया, जो पूरी तरह से काम करता है। अमृतेश केरल के कोल्लम जिले का रहनेवाला है। अरुण को इस खिलौना जीप मॉडल को तैयार करने की प्रेरणा मोहनलाल की फिल्म लूसिफर में इस्तेमाल की गई एसयूवी से मिली है। अरुण कुमार कोविड-19 वॉरियर है और इस महामारी के खिलाफ जंग में तैनात हैं। इस छोटी जीप का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया है जिसमें इस खिलौना जीप के अहम फीचर्स के बारे में बताया गया है और इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे अथक प्रयास और लगन के बारे में भी रौशनी डाली गई है।
विज्ञापन
2 of 6
Jeep Willys Miniature Toy
- फोटो : Youtube/Arunkumar Creativity
उठा सकता है दोगुना वजन
वीडियो में इस खिलौना जीप विल्लीस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए अरुणकुमार कहते हैं कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में उन्हें सात से आठ महीने का वक्त लगा। उन्होंने अपने खाली समय में इस काम को पूरी शिद्दत के साथ पूरा किया। यह खिलौना जीप पूरी तरह से काम करती है और इसका कुल वजह 75 किलोग्राम है। यह जीन अपने वजन से दोगुना भार खींच सकती है। इस खिलौना कार को चलने लायक बनाने के लिए अरुणकुमार ने इसका चेसिस भी खुद ही बनाया है जिसमें जीए चौकोर पाइप्स की वेल्डिंग की गई है।
विज्ञापन
3 of 6
Jeep Willys Miniature Toy
- फोटो : Youtube/Arunkumar Creativity
डिजाइन
अरुणकुमार ने इस जीप प्रोजेक्ट में रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल से लिए गए ऐनालॉग कंसोल का इस्तेमाल किया है। इसके लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन मेकेनिज्म के लिए, उन्होंने असली जीप से ली गई मैटल प्लेट्स लगाई हैं। इसे चेन स्प्रॉकेट सिस्टम की मदद से पिछले ऐक्सल से कनेक्ट किया गया है और इसमें 24V डीसी मोटर भी लगाया है।
4 of 6
Jeep Willys Miniature Toy
- फोटो : Youtube/Arunkumar Creativity
इंजन
इस खिलौने में एक रैक और पिनियन स्टीयरिंग सिस्टम भी लगाया गया है, क्योंकि इतने छोटे साइज के स्टीयरिंग सिस्टम नहीं बनाया जाता है और इसलिए उन्होंने खुद ही इसे डिजाइन किया है। खिलौने को एक असली जीप विल्लीस का लुक देने के लिए, उन्होंने इसकी छत पर कपड़े का हुड लगाया गया है जो असली एसयूवी के जैसे फोल्ड भी किया जा सकता है। खिलौने के लिए एक विशेष टूलकिट भी डिजाइन किया गया है, जिसे ड्राइविंग सीट के नीचे रखा गया है। उन्होंने मिनिएचर कार में लगे इलेक्ट्रिक मोटर को चार्ज करने के लिए दो 24v डीसी बैटरी का इस्तेमाल किया है। इस जीप में फॉर्वर्ड, न्यूट्रल और एक रिवर्स गियर भी दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
Arunkumar with Amruthesh and Jeep Willys Miniature Toy
- फोटो : Youtube/Arunkumar Creativity
फीचर्स
इसके अलावा जीप विल्लीस मिनिएचर के साथ इंटीरियर लाइट्स, हेडलाइट्स, फॉग लैंप्स, इंडिकेटर्स, अडजस्ट होने वाले रियर व्यू मिरर्स, काम करने वाले वाइपर्स, हॉर्न, यूएसबी मोबाइल चार्जर, डेडिकेटेड फर्स्ट-एड बॉक्स, यूएसबी/मेमोरी कार्ड स्लॉट और बहुत सारे अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं।
आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी खुद को इस खिलौना जीप मिनिएचर की तारीफ करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने सोशल मीडिया ट्वीटर पर ट्वीट कर कहा, " वह मॉडल वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है। क्या आप उसे हमसे जोड़ सकते हैं? मुझे यह बहुत अच्छा लगेगा अगर वह इसमें दिलचस्पी दिखाए कि दूसरों को बिक्री के लिए इन खिलौना मॉडल बनाने में हम उसकी मदद कर सकते हैं। अगर इसे बड़ी संख्या में बनाया जाए तो इस तरह के खिलौनों के आयात का मुकाबला किया जा सकता है।"