फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SUV स्पेशलिस्ट Jeep ला रही है 3 नए मॉडल, Maruti Jimny और Toyota Fortuner से होगा मुकाबला

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jeep Compass Diesel Automatic - फोटो : Jeep Compass
भारत में Fiat Chrysler Automobiles (FCA), फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स (एफसीए) को आए हुए काफी समय हो चुका है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने फिएट ब्रांड के दो मॉडल्स Grande Punto (ग्रांडे पुंटो) और Linea (लीनिया) को लगभग बंद कर दिया है। FCA India (एफसीए इंडिया) अब अपनी Jeep (जीप) ब्रांड को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Jeep Compass BS6 - फोटो : Jeep
Jeep एक अमेरिकी ऑटोमोबाइल ब्रांड है जिसकी स्थापना 1943 में हुई थी और इसका स्वामित्व इटली और अमेरिका की कॉर्पोरेशन फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स (FCA) समूह के पास है। कंपनी के उत्पादों में एसयूवी की पूरी सीरीज शामिल है। भारत में इस ब्रांड को फरवरी 2016 में कुछ CBU उत्पादों के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन भारत में Jeep का पहला स्थानीय रूप से निर्मित मॉडल जून 2017 में लॉन्च किया गया था। हाल ही में इसमें कुछ महत्वपूर्ण अपडेट दिए गए थे, और अब कंपनी ने इसकी पुष्टि की है कि जीप फेसलिफ्ट मॉडल भारत में कंपनी की रेंज के विस्तार का नेतृत्व करेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
jeep renegade
FCA India ने कहा है कि वह भारत में अपने कमजोर पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए कई और मॉडल्स को उतारेगी और इनमें Jeep Compass facelift को सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा। इस कड़ी में कंपनी भारतीय बाजार में 3 नई एसयूवी लाने की योजना बना रही है। इनमें नई जीप कंपस, एक 7-सीटर एसयूवी, एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लाएगी। यहां जानते हैं इन तीन नई एसयूवी के बारे में। 

4 of 6
Jeep Compass Diesel Automatic - फोटो : Jeep Compass
Jeep Compass facelift 
Jeep Compass facelift (जीप कंपस फेसलिफ्ट) को भारतीय बाजार में साल 2021 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। अपडेटेड एसयूवी में रिवाइज्ड ग्रिल, फ्रंट व रियर बंपर और रिवाइज्ड हेडलैम्प समेत हल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। खास बात यह है कि Jeep Compass facelift में कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी भी दी जा सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Jeep compass trailhawk
सीटों की 3 पंक्तियों वाली UV
तीन-पंक्ति वाली UV (यूटीलिटी व्हीकल) Compass पर आधारित होगी यानी यह 7-सीटर एसयूवी होगी। उम्मीद की जा रही है कि इसका मुकाबला Toyota Fortuner (टोयोटा फॉर्च्यूनर) और Ford Endeavour (फोर्ड एंडेवर) से होगा। मध्यावधि योजना के हिस्से के रूप में, अमेरिकी एसयूवी स्पेशलिस्ट 2021 में Low D का डेब्यू कर सकती है। 7-सीटर एसयूवी का कोडनेम Jeep 598 दिया गया है। इसका डिजाइन Compass से प्रेरित हो सकता है। इसमें BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Jeep
सब-4-मीटर एसयूवी
भारतीय कार बाजार में सब-4-मीटर एसयूवी को कापी पसंद किया जा रहा है। इस सेगमेंट की बढ़ती जरूरत को देखते हुए Jeep एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लाने वाली है। हालांकि ऐसा माना जा सकता है कि 5-सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने में जीप ने काफी देर कर दी है। सब-4 मीटर श्रेणी में हर साल नए प्रतिद्वंद्वियों के साथ नए मॉडल्स की एंट्री हो रही है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इस सेगमेंट में Jeep की पेशकश में एक ऑफ-रोडर एसयूवी की खासियतें देखने को मिल सकती है, जो इसे अन्य एसयूवी से अलग बनाएगा। 2022 में जब इसकी बिक्री होगी तब भारत में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Jimny (मारुति सुजुकी जिम्नी) से होने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें