फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeep Compass खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा 1.2 लाख रुपए तक का डिस्काउंट

Wed, 20 Feb 2019 07:03 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jacqueline Fernandez Jeep Compass car - फोटो : jeep india
Jeep Compass पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। जीप कंपास के कुछ वैरियंट्स पर 1.2 लाख रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। Tata Harrier की लॉन्चिंग के बाद से जीप कंपास की बिक्री में कमी दर्ज की गई है, जिसके चलते यह छूट ऑफर की जा रही है। जानते हैं जीप कंपास के किस वैरियंट पर है कितनी छूट...
विज्ञापन

2017 में किया गया था लॉन्च

2 of 5
Tata Harrier
जीप कंपास को 2017 में लॉन्च किया गया था, और लॉन्चिंग के बाद जीप कंपास ने भारतीय ऑटोमोबाइल जगत में सनसनी मचा दी थी। हाल ये था कि उस दौरान जीप कंपास की बिक्री 2500 यूनिट्स प्रति माह तक पहुंच गई थी और उस दौरान कंपास पर 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड था। लेकिन टाटा हैरियर की लॉन्चिंग के बाद से कंपास की बिक्री घटकर मात्र 1200 यूनिट्स प्रति माह रह गई है। वहीं जनवरी 2019 में जीप कंपास की कुल 1267 यूनिट्स ही बिकीं, जबकि जनवरी 2018 में ये आंकड़ा 2106 यूनिट्स था। 2018 की चौथी तिमाही में कंपास की बिक्री में 57 प्रतिशत की गिरावट आई है।
 
विज्ञापन

4×4 (O) पर 1.2 लाख रुपए की छूट

3 of 5
jeep compass
वहीं देश में कई जीप डीलर कंपास पर 1.2 लाख रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।  सबसे ज्यादा ऑफर जीप कंपास के 2018 में निर्मित मॉडल्स पर मिल रहे हैं। वहीं 2019 के मॉडल्स पर कम डिस्काउंट मिल रहा है। ये ऑफर सभी वैरियंट्स पेट्रोल और डीजल सभी पर मिल रहा है। कंपास के बेस वैरियंट्स पर 40 से 60 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं टॉप वैरिंयंट्स पर 1 लाख और हाल ही में लॉन्च हुए ब्लैक पैक 4×4 (O)  पर 1.2 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है।
  •     Compass 1.4 Limited 4X2 (AT) – Rs 60,000
  •     Compass 1.4 Limited (O) – Rs 95,000
  •     Compass 1.4 Limited (O) Black Pack (AT) – Rs 1.1 lakh
  •     Compass 2.0 Longitude 4X2 – Rs 50,000
  •     Compass 2.0 Longitude 4X2 (O) – Rs 50,000
  •     Compass 2.0 Limited 4×2 – Rs 60,000
  •     Compass 2.0 Limited 4×2 (O) – Rs 95,000
  •     Compass 2.0 Limited 4×2 (O) Black Pack – Rs 1.1 lakh
  •     Compass 2.0 Limited 4×4 – Rs 1 lakh
  •     Compass 2.0 Limited 4×4 (O) – Rs 1.05 lakh
  •     Compass 2.0 Limited 4×4 (O) Black Pack – Rs 1.2 lakh

टाटा हैरियर में लगा है कंपास का डीजल इंंजन

4 of 5
jeep compass
जीप कंपास में 1.4 लीटर का मल्टीएयर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 160 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल में 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर मिलता है। पेट्रोल वैरियंट का माइलेज 14.3 किमी प्रति लीटर है। वहीं कंपास में 2.0 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन लगा है, जो 170 एचपी की पावर और 350 एनएम का टार्क देता है। कंपास का यही इंजन टाटा हैरियर में भी आता है। वहीं डीजल वैरियंट में मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। डीजल पर कंपास का माइलेज 17.1 किमी प्रति लीटर है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैलहॉक की कीमत 25 लाख रुपए

5 of 5
Jeep Compass Trailhawk
जीप कंपास के बेस वैरिंयंट की एक्स-शोरूम कीमत 15.45 लाख रुपए से शुरू है, वहीं टॉप वैरियंट की कीमत  22.96 लाख रुपए है। इसके अलावा जीप कंपास का ऑफ रोड एडिशन ‘ट्रैलहॉक’ भी लाने वाली है। हालांकि इसमें डीजल वही होगा, लेकिन इसमें 9 स्पीड टॉर्क कनवर्टर यूनिट दी जाएगी। कंपास में ऑफ रोड एक्सपीरियंस के लिए कुछ नए एलिमेंट्स के साथ सस्पेंशन और बॉडी पार्ट्स में बदलाव शामिल किए जाएंगे। वहीं ट्रैलहॉक की कीमत 25 लाख रुपए तक हो सकती है।  
 
Sport 1.4 Petrol
1368 cc, Petrol, Manual, 14.3 kmpl
₹ 15.45 Lakhs
Sport 2.0 Diesel
1956 cc, Diesel, Manual, 17.1 kmpl
₹ 16.66 Lakhs
Longitude 2.0 Diesel
1956 cc, Diesel, Manual, 17.1 kmpl
₹ 17.98 Lakhs
Longitude (O) 2.0 Diesel
1956 cc, Diesel, Manual, 17.1 kmpl
₹ 18.84 Lakhs
Longitude (O) 1.4 Petrol AT
1368 cc, Petrol, Automatic, 14.1 kmpl
₹ 18.95 Lakhs
Limited 2.0 Diesel
1956 cc, Diesel, Manual, 17.1 kmpl
₹ 19.69 Lakhs
Limited 1.4 Petrol AT
1368 cc, Petrol, Automatic, 14.1 kmpl
₹ 20.01 Lakhs
Limited (O) 2.0 Diesel
1956 cc, Diesel, Manual, 17.1 kmpl
₹ 20.27 Lakhs
Limited (O) 1.4 Petrol AT
1368 cc, Petrol, Automatic, 14.1 kmpl
₹ 20.61 Lakhs
Limited Plus Diesel
1956 cc, Diesel, Manual, 17.1 kmpl
₹ 21.19 Lakhs
Limited 2.0 Diesel 4x4
1956 cc, Diesel, Manual, 17.1 kmpl
₹ 21.46 Lakhs
Limited Plus Petrol AT
1368 cc, Petrol, Automatic, 14.1 kmpl
₹ 21.5 Lakhs
Limited (O) 2.0 Diesel 4x4
1956 cc, Diesel, Manual, 17.1 kmpl
₹ 22.05 Lakhs
Limited Plus Diesel 4x4
1956 cc, Diesel, Manual, 17.1 kmpl
₹ 22.96 Lakhs
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें