अगर आपको भी नयी-नयी स्पोर्ट्स बाइक खरीदने और चलाने का शौक है तो यह खबर आपके काम की है। मशहूर इटैलियन बाइक बनाने वाली कंपनी एमवी अगस्ता भारत में ब्रुटले 800 नेक्ड स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने भारतीयों के लिए भी इसके लॉन्चिंग से पहले ही बुकिंग खोल दी है।
जानकारी के मुताबिक कंपनी ने ब्रुटले 800 नेक्ड स्पोर्ट्स बाइक की भारतीयों के लिए कीमत 15.59 लाख रुपये तय की है। कंपनी ने इस बाइक के बारे में अपने सोशल पेज पर फोटो शेयर की है। जिसमें बाइक की बुकिंग के बारे में भी जिक्र किया गया है।
कंपनी भारत में अपनी किस्तम अजमाने के लिए जोरदार तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक इन बाइक्स को एसकेडी रूट के जरिए भारत लाया जाएगा।। हालांकि ब्रूटले 800 का लुक पिछले मॉडल जैसा है पर इसमें कुछ खास तरह के नए प्रयोग किए गए हैं। इसमें डिजिटल मीटर, टैंक डिजाइन और डीआरएल अपडेट तरीके के लगाए गए हैं।
इसके अलावा इसमें आठ स्तर पर ट्रैक्शन कंट्रोल, सवारिंग मोड, स्लिपर क्लच, एबीएस और एकीकृत बहु-मैप राइड बाय वायर सिस्टम की पेशकश करेगा।एमवी अगस्टा ब्रूटेल 800 बुकिंग ब्रुटले 800 ब्रमबो कोलिपर के साथ ट्विन 320 मिमी डिस्क होगी। लॉन्च होने के बाद बाइक ट्राएंफ स्ट्रीट ट्रिपल, कावासाकी जेड 900 के मुकाबले बेहतर साबित हो सकती है।